Last Updated:
Jaipur Best Tea Point: गुलाबी नगरी जयपुर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और शानदार पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां एक कप चाय के साथ प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद लिया जा सकता है. यह खास स्थान उन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है जो शहर की भीड़भाड़ और तनाव से दूर कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं. यहां बैठकर लोग ऊंचाई से जयपुर शहर के खूबसूरत दृश्य, हरियाली और मनमोहक सूर्यास्त को निहारते हुए चाय का आनंद लेते हैं. सुबह की ताजगी हो या शाम का सुनहरा नजारा, हर समय यह जगह पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करती है. फोटोग्राफी, दोस्तों के साथ समय बिताने और परिवार के साथ यादगार पल बनाने के लिए भी यह स्थान बेहद लोकप्रिय है.
जयपुर: जयपुर का चारदीवारी बाजार पर्यटकों के जन्नत का बाजार हैं जहां खरीदारी से लेकर बेहतरीन जायके की खुशबू लेने को लिए पर्यटकों की जमकर भीड़ उमड़ती हैं. खासतौर पर जयपुर के बाजारों की अलग-अलग चाय जहां हर समय लोग लाजवाब चाय का आंनद लेते हैं, वैसे तो जयपुर में गुलाबी जी चाय, साहू की चाय सबसे ज्यादा फेमस हैं लेकिन जयपुर के बाजारों में कुछ ऐसे खास चाय वाले भी हैं. जो अपनी चाय से पर्यटकों का मन मोहित कर लेते हैं. इन्हीं में से एक जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में स्थित रघुवीर शरण टी स्टॉल जहां रूफ टॉप से गुलाबी नगरी के बाजार को निहारते हुए लोग यहां चाय पीने के लिए पहुंचते हैं. जयपुर के चारदीवारी बाजार में यह एकमात्र ऐसी दुकान हैं.
जहां चाय और चाय के साथ जयपुर का सबसे सुंदर व्यू लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करता हैं। रघुवीर शरण चाय की यह दुकान पर बैठकर जब लोग चाय पीते हैं तो सुंदर नजारें और बाजार की चहल-पहल लोगों के मन में भी एक याद की तरह बस जाती हैं। यहां चाय नहीं बल्कि मन की शांति और सुकुन की तलाश में लोग यहां चाय के लिए आते हैं।
हर मौसम का नज़ारा चाय को बनता हैं खास
लोकल-18 से बात करते हुए वर्षों से चाय बनाने वाले रघुवीर शरण बताते हैं कि लोगों को यहां चाय से ज्यादा यहां का सुंदर व्यू सबसे ज्यादा पसंद आता हैं. चाय पीते-पीते बाजार की सुंदरता में व्यक्ति कुछ समय के लिए अलग ही आनंद की अनुभूति महसूस करता हैं लोग चाहे कितने भी तनाव या चिंता में हो यहां बैठकर जब चाय पीते हैं, तो उन्हें अजीब सी शांति और सुकून का अनुभव मिलता हैं. रघुवीर बताते हैं सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग लोग जिन्होंने जयपुर के बाजारों में ही काम करते हुए अपना जीवन वन बिता दिया वह भी जब यहां बैठकर चाय पीते हैं तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.
15 रूपए में बेहतरीन कुल्लड़ चाय का स्वाद
लोकल-18 से बात करते हुए रघुवीर शरण बताते हैं की वह सामान्य तरिके से ही चाय बनाते हैं. किसी प्रकार का दिखावा या कोई स्पेशल चाय का दावा नहीं करते इसलिए यहां की चाय बिल्कुल घर की तरह बनती हैं, जो लोगों को खुब पंसद आती हैं. रूफ टॉप पर चाय पीने वालो की इतनी भीड़ रहती हैं कि सबके लिए बैठने की व्यवस्था नहीं हैं इसलिए लोग खड़े रहते हुए बाजार के सुंदर नजारा को निहारते हैं. सुबह और शाम यहां से गुलाबी नगरी के बाजार का सबसे सुंदर दृश्य दिखाई देता हैं और इसी दृश्य को देखने के लिए लोग यहां आते हैं. रघुवीर शरण का कहना हैं की वैसी तो चारदीवारी बाजार की हर गली नुक्कड़ पर चाय की दुकान हैं पर यहां का नज़ारा लोगों को सबसे ज्यादा पंसद हैं। इसलिए चाहे स्थानीय लोग हो या पर्यटक यहां चाय का स्वाद और सुंदर व्यू का आंनद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



