Last Updated:
5 Best Places to Visit in Northeast India: मानसून का मौसम प्रकृति में नई जान और सुंदरता भर देता है. अगर आप बारिश, हरियाली, झरनों और बादलों के बीच यादगार समय बिताना चाहते हैं, तो भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है…
Best Places to Visit in Northeast India
5 Best Places to Visit in Northeast India : मानसून के मौसम में प्रकृति अपनी सबसे शानदार खूबसूरती दिखाती है. हर तरफ हरियाली, बादलों से ढके पहाड़, झरनों की सुकून देने वाली आवाज़ और ठंडी हवाएं इस मौसम को सच में खास बनाती हैं. ऐसे में अगर आप मानसून के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पूर्वी भारत एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और अनोखी संस्कृति आपकी यात्रा को यादगार बना देगी. आइए जानते हैं पूर्वी भारत की ऐसी 5 खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं जहां आप मानसून का भरपूर मज़ा ले सकते हैं…
ये हैं पूर्वी भारत की 5 खूबसूरत जगहें जहां आप मानसून का ले सकते हैं मजा-
शिलांग
मेघालय की राजधानी शिलांग को “पूर्व का स्कॉटलैंड” कहा जाता है. मॉनसून के मौसम में यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और झरने जीवंत हो उठते हैं. एलिफेंट फॉल्स, उमियम झील और चेरापूंजी के आस-पास के नज़ारे वाकई मनमोहक लगते हैं. बारिश के दौरान मौसम ठंडा और रोमांटिक हो जाता है, जिससे यह कपल्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह बन जाती है.
चेरापूंजी
दुनिया की सबसे ज़्यादा बारिश वाली जगहों में से एक मेघालय का चेरापूंजी मॉनसून के दौरान किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता. यहां के ‘लिविंग रूट ब्रिज’ (पेड़ों की जड़ों से बने पुल), नोहकलिकई झरने और कई गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं. लगातार होती बारिश और बादलों से घिरे पहाड़ इस अनुभव को सच में खास बनाते हैं.
गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक मॉनसून के दौरान और भी खूबसूरत लगती है. बादलों से ढकी घाटियां, रंग-बिरंगे मठ और शांत माहौल इस जगह की खासियत हैं. आप यहां एमजी रोड, रूमटेक मठ और सोमगो झील जैसी जगहों पर जा सकते हैं. हल्की बारिश के बीच हिमालय का नज़ारा आपकी यात्रा को यादगार बना देगा.
ज़िरो वैली
मॉनसून के मौसम में अरुणाचल प्रदेश की ज़िरो वैली हरियाली की चादर से ढकी रहती है. धान के खेत, पहाड़ और स्थानीय अपतानी संस्कृति पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव देती है. यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है जो भीड़-भाड़ से दूर शांति और प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं.
काज़ीरंगा
असम का काज़ीरंगा नेशनल पार्क मॉनसून के दौरान बहुत शानदार लगता है. लेकिन इस मौसम में पार्क के कुछ हिस्से बंद रहते हैं, लेकिन आस-पास की हरियाली और ब्रह्मपुत्र नदी का नज़ारा मन मोह लेने वाला होता है. एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर यह जगह वाइल्डलाइफ़ पसंद करने वालों के लिए मुख्य आकर्षण है.
( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.
About the Author

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें



