Last Updated:
धरमपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. परिवार वालों का कहना है कि सबके साथ मिलकर खाना खाया था उसके बाद दोनों कमरे में चले गए थे. फिर कुछ देर बाद चिल्लाने की आवाजें आई जा कर देखा तो दोनों की हालत गंभीर थी..
पति-पत्नी ने जहर खा दी जान
पन्ना. पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के भखुरी गांव में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा कि दोनों ने साथ में खाना खाया और उसके बाद दोनों की हालत अचानक बिगड़ गई. अस्पताल ले जाते समय पत्नी और उपचार के दौरान जिला अस्पताल में पति ने दम तोड़ दिया. हालांकि, दोनों ने किन कारणों से जहर खाया अभी खुलासा नहीं हो सका है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के भखुरी गांव में दंपति की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सागर यादव और उसकी 23 वर्षीय पत्नी श्याम कली ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. शनिवार रात दोनों ने परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए. कुछ देर बाद कमरे से चीखने चिल्लाने और उल्टियां होने की आवाजें सुनाई दीं. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले घबरा गए और परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे तो दोनों की हालत गंभीर थी.
आत्मघाती कदम के पीछे के कारण जानने की कोशिश
परिजनों ने कमरे देखा तो दोनों गंभीर स्थिति में पड़े हुए थे. उनकी हालत को देखते हुए घर वाले तुरंत उन्हें इलाज के लिए पहले अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां से उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया. रास्ते में ही पत्नी श्याम कली की मौत हो गई. जबकि सागर यादव ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक सागर चार बहनों का इकलौता भाई था. हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



