Homeट्रैवलKal Ka Match Kon Jeeta 14 June 2026: भारत vs पाकिस्तान, Who...

Kal Ka Match Kon Jeeta 14 June 2026: भारत vs पाकिस्तान, Who Won Yesterday Match


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना ने पारी को संभालते हुए 44 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ 1 रन ही बना सकीं।

kal ka match kon jeeta

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन का अहम योगदान दिया और मंधाना के साथ उपयोगी साझेदारी की। अंत के ओवरों में ऋचा घोष ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 34 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत को 11 रन अतिरिक्त के रूप में भी मिले, जिससे टीम 170 रन तक पहुंचने में सफल रही।

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत तेज रही, लेकिन टीम बड़े साझेदारी नहीं बना सकी। विकेटकीपर मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि गुल फिरोजा और आयशा जफर ने 12-12 रन का योगदान दिया। आलिया रियाज ने 18 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

भारतीय गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा सबसे सफल रहीं। उन्होंने 5 विकेट झटककर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। श्री चरणी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। इसके अलावा एक बल्लेबाज रन आउट भी हुई।

भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में पाकिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बनाया और महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का आगाज यादगार जीत के साथ किया। स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही। दीप्ति शर्मा को धाकड़ गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments