Homeट्रैवलहरी वादियां, कल-कल बहता पानी... पलामू का यह जलप्रपात है बेहद ही...

हरी वादियां, कल-कल बहता पानी… पलामू का यह जलप्रपात है बेहद ही खास


Last Updated:

Palamu Ghaghariya Tourist Spot: पलामू के पाटन प्रखंड के बिझैरा जंगल में घघरिया जलप्रपात मानसून में मिनी वॉटरफॉल के रूप में लोकप्रिय है. सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो देखकर बड़ी संख्या में पर्यटक बढ़ रहे हैं. यह पलामू का बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट बन गया है.

पलामू में लगातार तापमान बढ़ता जा रहीाहै. वहीं, गर्मी के मौसम में जब तापमान लगातार बढ़ता है और लोग ठंडी व सुकूनभरी जगहों की तलाश में रहते हैं, तब पलामू के जंगलों में छिपे प्राकृतिक पर्यटन स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगते हैं. हालांकि अभी गर्मी अपने चरम पर है, लेकिन बरसात की दस्तक के साथ ही जिले के कई प्राकृतिक स्थल फिर से जीवंत हो उठेंगे. इन्हीं में से एक है पाटन प्रखंड के बिझैरा जंगल के बीच स्थित घघरिया जलप्रपात, जो बरसात के बाद अपनी पूरी शबाब पर रहती है. वहीं, गर्मी का मौसम भी यहां खास हो जाता है.

HYP 5854052 img 20260615 103622 watermark 15062026 104107 3

मानसून की पहली बारिश के साथ ही घघरिया जलप्रपात का स्वरूप पूरी तरह बदल जाता है. वहीं, गर्मी के मौसम में भी यहां सुकून का अहसास होता है. जहां गर्मी में यह क्षेत्र अपेक्षाकृत शांत दिखाई देता है. वहीं, बारिश के बाद यहां पानी की कल-कल धारा, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है. चारों ओर फैले घने जंगल और पहाड़ी वातावरण इसे और भी आकर्षक बना देते हैं.

HYP 5854052 img 20260615 103543 watermark 15062026 104221 4

घघरिया जलप्रपात पलामू जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पाटन प्रखंड के बिझैरा जंगल में स्थित है. स्थानीय लोग इसे मिनी वॉटरफॉल के नाम से भी जानते हैं. झारखंड में मानसून की एंट्री हो चुकी है. प्राकृतिक वातावरण और शांत माहौल के कारण यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5854052 img 20260615 103603 watermark 15062026 104335 5

स्थानीय लोगों के अनुसार यह जलप्रपात और इसके आसपास बनी प्राकृतिक झील साल में केवल छह महीने तक ही रहती है. बारिश शुरू होने के साथ यहां पानी का बहाव बढ़ता है और जनवरी तक इसकी सुंदरता बनी रहती है. इसके बाद धीरे-धीरे जलस्तर कम होने लगता है.

HYP 5854052 img 20260615 103448 watermark 15062026 104433 6

हाल के वर्षों में सोशल मीडिया ने इस जगह को नई पहचान दी है. यहां आने वाले पर्यटक अपने वीडियो और तस्वीरें साझा करते हैं, जिससे दूर-दराज के लोगों तक इसकी खूबसूरती पहुंच रही है. यही वजह है कि अब यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

HYP 5854052 img 20260615 103427 watermark 15062026 104520 7

पाटन प्रखंड के किशुनपुर से घूमने आए लोग बताते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस जलप्रपात के वीडियो देखे थे. वीडियो देखने के बाद यहां आने का मन बनाया और दोस्तों के साथ पहुंचे. उनका कहना है कि वास्तविक नजारा वीडियो से कहीं अधिक सुंदर और मनमोहक है. यहां आने के बाद ज्यादा खूबसूरती और नजारा देखने को मिल रहा है.

HYP 5854052 img 20260615 103411 watermark 15062026 104656 8

यहां जब पानी का बहाव संतुलित हो जाता है, तब बड़ी संख्या में लोग यहां नहाने, घूमने और पिकनिक मनाने आते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह स्थान लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. इसके साथ दूधिया रंग का बहता जल धारा मन को मोहित करता है.

HYP 5854052 img 20260615 103521 watermark 15062026 104826 9

स्थानीय निवासी रणधीर कुमार का कहना है कि यदि सरकार इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं विकसित करे, तो घघरिया जलप्रपात पलामू ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकता है.सड़क, सुरक्षा और पर्यटक सुविधाओं के विकास से यहां रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन सकेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments