Last Updated:
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने हथियार तस्करी से जुड़े एक मामले में गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को राहत देते हुए रिहाई के आदेश दिए हैं. अदालत ने कहा कि जांच के दौरान उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. दिल्ली पुलिस ने अन्य आरोपियों के खुलासे के आधार पर उसे हिरासत में लेकर छह दिनों तक पूछताछ की थी. हालांकि जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी. इसके बावजूद काला जठेड़ी जेल से बाहर नहीं आएगा, क्योंकि वह अन्य कई मामलों में आरोपी है और फिलहाल न्यायिक हिरासत में रहेगा.
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से हथियार तस्करी मामले में राहत मिलने के बाद भी काला जठेड़ी अन्य मामलों के चलते न्यायिक हिरासत में रहेगा.
Kala Jatheri News: भले ही हथियार तस्करी से जुड़े एक मामले में गैंगेस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिल गई हो, बावजूद इसके उसकी आने वाली रातें अभी भी सलाखों के पीछे ही कटेंगी. दरअसल, कोर्ट ने हथियार तस्करी से जुड़े इस मामले में उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने की वजह से रिहाई के आदेश दिए हैं. हालांकि, अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी होने के चलते काला जठेड़ी को फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहेना पड़ेगा.
जानकारी के अनुसार, हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों ने पूछताछ के दौरान काला जठेड़ी की भूमिका के बारे में खुलासा किया था. इसी खुलासे के आधार पर दिल्ली पुलिस ने संदीप उर्फ काला जठेड़ी को गिरफ्तार किया था. कोर्ट से रिमांड मिले के बाद पुलिस ने उससे करीब छह दिनों तक लगातार पूछताछ की. साथ ही, पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या उसका इस हथियार तस्करी नेटवर्क से कोई सीधा संबंध है. लेकिन, काला जठेड़ी के खिलाफ ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि वह इस मामले में शामिल था.
दिल्ली पुलिस खोज पाई काला के खिलाफ पुख्ता
अदालत में पेश किए गए रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट का देखने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने माना कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद नहीं हैं. इसी आधार पर अदालत ने उसकी रिहाई के आदेश दिए. हालांकि, अदालत के आदेश के बावजूद काला जठेड़ी जेल से बाहर नहीं आएगा. इसकी वजह यह है कि उसके खिलाफ अन्य कई आपराधिक मामले लंबित हैं. इन मामलों में वह पहले से ही न्यायिक हिरासत में है. ऐसे में हथियार तस्करी मामले में राहत मिलने के बावजूद उसकी हिरासत जारी रहेगी.
काला जठेड़ी का है लंबा आपराधिक इतिहास?
आपको बता दें कि काला जठेड़ी का लंबा आपराधिक इतिहास है. वह कई मामलों में जांच एजेंसियों के रडार पर रहा है. इसी कारण अदालत से एक मामले में राहत मिलने के बाद भी उसकी कानूनी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं. फिलहाल पटियाला हाउस कोर्ट के इस फैसले को काला जठेड़ी के लिए फौरी राहत माना जा रहा है. वहीं, अन्य लंबित मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया फिलहाल जारी है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



