Homeटेक्नोलॉजीमहराणा प्रताप की जयंती: हल्दीघाटी की मिट्‌टी से बनाई कलाकृतियां: उदयपुर...

महराणा प्रताप की जयंती: हल्दीघाटी की मिट्‌टी से बनाई कलाकृतियां: उदयपुर में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा, RSS प्रमुख और सीएम भजनलाल भी पहुंचे – Udaipur News


महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय के 486वें साल के मौके पर आज उदयपुर में एक बड़ा इतिहास रचने जा रहा है।

महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय के मौके पर आज उदयपुर ‘राष्ट्र चेतना संकल्प सभा’ है। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन मधुकरराव भागवत भी शामिल हो रहे हैं।

.

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उदयपुर पहुंचे हैं। इससे पहले मंगलवार को प्रताप गौरव केंद्र में महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया गया।

जयंती और हल्दीघाटी विजय के मौके पर हो रहे कार्यक्रमों के लिए गौरव गाथा वाले 2 लाख पत्रक भी बांटे गए हैं। आज गांधी ग्राउंड में होने वाली सभा में 25 हजार लोग शामिल होंगे।

सबसे पहले देखिए- आज के कार्यक्रम से जुड़े PHOTOS

मोहन भागवत महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को ही उदयपुर पहुंच गए थे। बुधवार सुबह 10 बजे वे सभा में पहुंचे।

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा में हल्दीघाटी की मिट्‌टी से कई कलाकृतियां बनाई गई हैं।

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा में हल्दीघाटी की मिट्‌टी से कई कलाकृतियां बनाई गई हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई भाजपा नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई भाजपा नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

हल्दीघाटी की मिट्टी से बनाई गईं कलाकृतियां

सभा के लिए 2 लाख वर्गफीट में 3 विशाल डोम बनाए गए हैं, जहां 20 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगी हैं। मंच के सामने मिट्टी से कुंभलगढ़, चित्तौड़गढ़ और हल्दीघाटी का लाइव दृश्य उकेरा गया है।

सबसे खास आकर्षण कलाकार मनोहर कलार्थी द्वारा हल्दीघाटी की असली माटी से बनाई जा रही महाराणा प्रताप और मोहन भागवत की अनूठी तस्वीर है।

ये खबर भी पढ़िए…

महाराणा प्रताप ने नहीं खायी थी घास की रोटी:अकबर ने ले लिया पसंदीदा हाथी ‘रामप्रसाद’; पढ़िए- वीर शिरोमणि के 5 अनसुने किस्से



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments