Homeव्यवसायKerala Budget: वित्त वर्ष 2026-27 में 'नए केरल' का संकल्प, CM सतीशन...

Kerala Budget: वित्त वर्ष 2026-27 में ‘नए केरल’ का संकल्प, CM सतीशन की सरकार ने मिशन समुद्र का भी एलान किया


केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया। विधानसभा में बजट पेश करते समय उन्होंने ‘नए केरल’ संकल्प की घोषणा भी की। इसके तहत समावेशी विकास और टिकाऊ बुनियादी ढांचा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्तीय तनाव, देनदारी और महंगाई को प्रमुख चुनौतियां बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ‘मिशन समुद्र’ का भी अनावरण करेगी। इसका लक्ष्य बंदरगाह-आधारित अर्थव्यवस्था का निर्माण करते हुए इस राज्य को वैश्विक समुद्री केंद्र के रूप में विकसित करना है।


‘मिशन समुद्र’ के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित

गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री सतीशन ने वित्त विभाग अपने पास ही रखा है। सरकार गठन के बाद अपने पहले बजट भाषण में उन्होंने कहा कि ‘मिशन समुद्र’ के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केरल सरकार व्यापक विकास रणनीतियों के जरिए अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

डाटा-आधारित इन्वेस्ट केरल सेल

बजट में केरल के अपने चार हवाई अड्डों के इर्द-गिर्द एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब में बदलने के लिए भी 200 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में कारोबार से जुड़ी मुख्य बाधाओं को दूर करने के लिए निवेश आकर्षित करने के लिए ‘डाटा-आधारित इन्वेस्ट केरल सेल’ शुरू किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments