Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: बेटे ने मां-बाप और नानी को गोलियां...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: बेटे ने मां-बाप और नानी को गोलियां मारीं; चाकू से काटी पत्नी, बीच सड़क महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे – Chandigarh News


.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर खालिस्तान आतंकियों से जुड़ी रही। रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश में शामिल 2 आतंकियों को मलेशिया से डिपोर्ट किया गया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में शामिल 2 खालिस्तानी आतंकी डिपोर्ट

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस (RMP) के सहयोग से बैन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आतंकियों को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दोनों को इंटेलिजेंस-लेड ऑपरेशन के तहत भारत लाया गया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस ने मलेशिया से डिपोर्ट करवाया था।

गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की पहचान अंबाला निवासी गुरविंदर सिंह और पटियाला निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों मलेशिया में बैठकर KZF समर्थित आतंकी मॉड्यूल के मुख्य नेटवर्क के रूप में काम कर रहे थे। दोनों आतंकी गतिविधियों को फंडिंग करते थे।

पंजाब में महत्वपूर्ण रेलवे ढांचे, विशेष रूप से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (मालगाड़ी लाइनों) को निशाना बनाने की साजिश में भी दोनों शामिल थे। पंजाब पुलिस ने इसी साल 23 जनवरी को सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब) के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए IED ब्लास्ट और 27 अप्रैल को पटियाला के शंभू के पास इसी कॉरिडोर पर विस्फोट की कोशिश करने वाले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

2. देवर ने भाभी के बॉयफ्रेंड की हत्या की, भाई ने पता चलने पर सुसाइड किया

comp 15 31781859921 1781861764

मानसा में देवर ने भाभी के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। युवक घर से सब्जी लेने के लिए मंडी जा रहा था, तभी उसने घात लगाकर उस पर लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बड़े भाई ने एक हफ्ता पहले ही सुसाइड किया था।

छोटे भाई को शक था कि बड़े भाई ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर ही ऐसा कदम उठाया। इसके बाद उसने भाभी के बॉयफ्रेंड को मारने के लिए साजिश रची। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, भाई की मौत से आहत मती सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरदीप सिंह की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और 17 जून की सुबह हरदीप सिंह (28) को मंडी जाते समय घेरकर मौत के घाट उतार दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

3. NEET एग्जाम के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, बसों में सफर फ्री

ezgif 545122f4818e0cae 1781867002

पंजाब और केंद्र सरकार ने नीट री-एग्जाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर फुलप्रूफ तैयारियां कर दी हैं। सरकार ने परीक्षा संचालन के लिए एसओपी जारी की है और सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उधर, छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पंजाब में बठिंडा से चंडीगढ़ तक नीट स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ कुछ अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। रेलवे ने इसके लिए बाकायदा शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

करीब 25 हजार छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। पंजाब सरकार ने छात्रों और उनके एक अभिभावक के लिए पंजाब रोडवेज और पनबस बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. लाठी-डंडों से स्कूटी-बाइक तोड़ी, पत्थर बरसाए, महिलाएं डरकर भागीं

ezgif 1b148367aceac3221781807531 1781862223

लुधियाना में बदमाशों ने गुरुवार रात जमकर हुड़दंग मचाया। धारदार हथियारों से लैस 5 युवकों के गैंग ने गलियों और बाजार में घूमकर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कई दुकानों और घरों पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

लोगों का कहना है कि रात करीब सवा 10 बजे जनकपुरी की गली नंबर-6 में बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए, जबकि कुछ पैदल ही गलियों में हथियार लेकर पहुंचे। यहां एक व्यक्ति से कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इसके बाद वे हंगामा करते हुए गणेश नगर रोड और बाजार से होते हुए गली नंबर-7 में पहुंच गए।

यहां भी अचानक से बदमाश ईंट-पत्थर चलाने लगे। इलाके में जमकर उत्पात मचाया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उधर, जानकारी मिलते ही मौके पर जनकपुरी चौकी से कांस्टेबल हरप्रीत सिंह और पीसीआर टीम पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

5. 8 जिलों में आंधी की चेतावनी, 50KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

whatsappvideo2026 06 19at84410am1 ezgifcom resize1 1781863040

जालंधर में आज सुबह बारिश से मौसम बदल गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, मौसम विभाग ने 8 जिलों में आज (19 जून) बारिश, आंधी और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है।

पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हालांकि चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 22 जून तक आंधी और बारिश का मौसम रहने की संभावना है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. अमेरिका में पंजाबी छात्र ने माता-पिता और नानी की हत्या की

ezgifcom resize 201781866262 1 1781869236

अमेरिका के वर्जीनिया में पंजाबी छात्र ने अपने परिवार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। फायरिंग में उसके पिता सीता राम, मां कमलेश रानी और नानी महेंद्र कौर की मौत हो गई। तीनों को सिर में गोली लगी। जबकि आरोपी का भाई हमले में बाल-बाल बच गया।

वारदात 17 जून की रात की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। घटना के बाद गौरव कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय काउंटी शेरिफ ऑफिस और पुलिस टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

फरारी के दौरान आरोपी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार उसका हथियार भी जाम हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मृतक परिवार मूल रूप से पंजाब के नवांशहर जिले के गांव लखपुर का रहने वाला था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गौरव यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैली का छात्र है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. कैशियर मर्डर के शूटरों को ऑर्डर था- काउंटर पर बैठे चश्मे वाले को गोली मार दो

comp 1 2026 06 18t2319285481781804989 1781863203

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट शॉप पर हुई कैशियर जानकी दास की हत्या की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे शहर में दहशत फैलाकर रंगदारी का नेटवर्क खड़ा करने की साजिश थी।

हत्या के बाद कई कारोबारियों को धमकी भरे कॉल और संदेश मिलने से पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले का तार विदेश में बैठे गैंग से जुड़ रहा है। जांच में सामने आया है कि जम्मू में सक्रिय एक गैंग के माध्यम से आरोपियों का संपर्क गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से हुआ था।

इसी नेटवर्क के जरिए मास्टरमाइंड आरोपी अमित कुमार तक वारदात को अंजाम देने के निर्देश पहुंचे थे। अमित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी है। पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी 10 जून को चंडीगढ़ पहुंचे और कजहेड़ी क्षेत्र के एक होटल में ठहरे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. महिलाएं आपस में भिड़ीं, एक-दूसरे के बाल खींचे, गालियां भी निकाली

whatsappvideo2026 06 19at120035am ezgifcom resize1 1781867966

अमृतसर के बस स्टैंड पर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। जानकारी के अनुसार, मधु नाम की महिला इलाके में अवैध गतिविधियों को लेकर वीडियो बना रही थी। इसी दौरान उसकी दूसरी महिला गीता से बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई।

वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे को गालियां देती और बाल खींचती नजर आ रही हैं। इस दौरान गीता ने मधु को कहा कि तू आप तो धंधा करती है। तेरे घरवाले ने तुझे निकाला नहीं धंधे से। तू कैसे वीडियो बना रही है मेरी। इस पर मधु ने कहा कि ये धंधा करती है।

गीता ने कहा कि तू सभी को HIV पॉजिटिव कहती रहती है, तुझे किसने हक दिया। तूने देखा है कभी मुझे धंधा करते हुए। तूझे तेरे ससुराल वालों ने निकाला है। तू धंधा करती है इसलिए। कुछ देर तक बस स्टैंड पर हंगामा चलता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। (पढ़ें पूरी खबर)

9. पत्नी की चाकू से काटकर हत्या, लाश छिपाते वक्त पड़ोसियों ने देखा

copyofdbtempphotoresizemarathi83 ezgifcom resize17 1781865696

होशियारपुर में मामूली झगड़े के बाद पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के पेट में 5 बार वार किए। वारदात के बाद आरोपी शव को चारपाई के नीचे छिपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पंखा गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए।

पड़ोसियों ने देखा कि आरोपी महिला की लाश को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला दो माह पहले अपनी 6 साल बेटी के साथ रायपुर स्थित ससुराल से भागकर होशियारपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच गई थी। पति को इसके ठिकाने का पता चलते वह भी पीछे यहां तक पहुंच गया। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. सवारी छोड़ने आए टैक्सी ड्राइवर की निकली 3 करोड़ की लॉटरी

ezgif 24a969893fe404631781860460 1781863362

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के टैक्सी ड्राइवर की किस्मत पंजाब में चमक गई। फतेहपुर तहसील के रहने वाले कल्याण चंद ने पंजाब स्टेट लॉटरी में 3 करोड़ रुपए का बंपर इनाम जीता है। खास बात यह है कि उन्होंने बठिंडा में सवारी छोड़ने के दौरान 500-500 रुपए की दो टिकटें खरीदी थीं, जिनमें से एक पर यह बड़ा इनाम निकल आया।

कल्याण चंद ने बताया कि वह पिछले चार साल से लॉटरी की टिकटें खरीद रहे हैं। उन्होंने साल 2021 में पहली बार टिकट खरीदी थी। उन्होंने कहा कि मासिक आमदनी करीब 15 से 16 हजार रुपए है। कई बार काम कम होने पर उन्हें दिहाड़ी मजदूरी भी करनी पड़ती थी।

उन्होंने बताया कि पिछले साल 11 करोड़ रुपए की लॉटरी बठिंडा की एक टिकट पर निकलने की खबर सुनी थी। इसके बाद जब वह सवारी छोड़ने के लिए बठिंडा पहुंचे तो उन्होंने उस दुकान को तलाश कर वहां से दो टिकटें खरीद लीं। अब उन्हीं टिकटों में से एक पर 3 करोड़ रुपए का इनाम निकल आया। कल्याण ने कहा कि इस रकम से वह अपने परिवार के सपने पूरे करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments