Last Updated:
Kota Crime News: कोटा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक जवाई ने अपनी ससुराल में जमकर हंगामा मचाते हुए मामा ससुर पर सरिये से हमला कर दिया. हमले में फूलचंद मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए न्यू मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी किसी विवाद को लेकर ससुराल पहुंचा था और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. आरोपी ने सरिये से कई वार किए, जिससे घायल की हालत गंभीर हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मंडाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
कोटा में पारिवारिक विवाद के बाद एक दामाद द्वारा अपने ही ससुराल में खूनी तांडव
कोटा: कोटा में पारिवारिक विवाद के बाद एक जवाई यानी दामाद द्वारा अपने ही ससुराल में खूनी तांडव मचाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने बेरहमी से अपने मामा ससुर पर लोहे के सरिये से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया. लहूलुहान हालत में पीड़ित को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पूरी घटना कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना इलाके की है.
मिली जानकारी के अनुसार, मंडाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार में पिछले कुछ समय से घरेलू कलह चल रही थी. इसी बात को लेकर दामाद बहुत गुस्से में था. वह अचानक अपने ससुराल पहुंचा और वहां मौजूद सभी लोगों से लड़ाई करने लगा. देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दामाद ने अपना होश खो बैठा. वह घर में रखा लोहे का सरिया उठा लाया और परिजनों पर हमला करने के लिए यहां वहां दौड़ पड़ा.
बीच-बचाव करने आए मामा ससुर पर किया हमला
जब जवाई ससुराल में हंगामा और मारपीट कर रहा था, तब घर में मौजूद मामा ससुर फूलचंद मीणा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. उन्होंने दामाद को समझाने और शांत करने का कोशिश कर रहे थे, लेकिन गुस्से में अंधा हो चुके दामाद पर खून सवार था. उसने आव देखा न ताव और लोहे के सरिये से फूलचंद मीणा के सिर पर ताबड़तोड़ कई बार हमला किया. सरिये के हमले से फूलचंद मीणा वहीं लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और वहीं चीख-पुकार मच गई थी. घटने को अंजाम देने के बाद आरोपी जवाई मौके पर उमड़ी भीड़ और पुलिस के डर से हथियार सहित वहां से फरार हो गया.
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना के तुरंत बाद बदहवास परिजन गंभीर रूप से घायल फूलचंद मीणा को लेकर कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MBS) पहुंचे. डॉक्टरों के अनुसार, सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण फूलचंद की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.
आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा
घटना की सूचना मिलते ही मंडाना थाना पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज की है. साथ ही, पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़कर जेल भेजा जाएगा.
About the Author

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



