Homeअपराधफंदे पर लटके मिले विनोद और लक्ष्मी, नजारा देखकर सभी के पैरों...

फंदे पर लटके मिले विनोद और लक्ष्मी, नजारा देखकर सभी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सालभर पहले की थी शादी


Last Updated:

ग्वालियर के हस्तिनापुर गांव में एक नवविवाहित दंपती के शव घर के कमरे में फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय विनोद प्रजापति और 20 वर्षीय लक्ष्मी प्रजापति के रूप में हुई है, जिनकी शादी अप्रैल 2025 में हुई थी. दोनों एक शादी समारोह से लौटने के बाद घर पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होने की आशंका जताई जा रही है.

Zoom

ग्वालियर आत्महत्या

ग्वालियर. ग्वालियर के हस्तिनापुर गांव में एक नवविवाहित दंपती के शव फंदे पर लटके मिले. 22 साल के विनोद प्रजापति और 20 साल की लक्ष्मी प्रजापति की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी. दोनों एक ही रस्सी से बने फंदे पर लटके थे. कमरे में सामान बिखरा, मोबाइल टूटे और खाना बिना खाया रखा मिला. पुलिस का मानना है कि आत्मघाती कदम से पहले दोनों के बीच गंभीर विवाद हुआ था. आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस.

दअरसल, वारदात हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के हस्तिनापुर गांव की है. विनोद और लक्ष्मी की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी. दोनों देर रात ही लक्ष्मी के मायके भिंड में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटे थे. घर आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी. सुबह से दोनों कमरे में बंद थे. शाम तक जब दरवाजा नहीं खुला तो विनोद का छोटा भाई हिमांशु परेशान हो गया. उसने कई बार आवाज दी, दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उसने पिता लाखन सिंह को सूचना दी जो शादी में गए हुए थे. पिता के लौटने पर हस्तिनापुर थाना पुलिस को खबर दी गई. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने कुल्हाड़ी की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई.

फंदे पर लटके मिले विनोद और लक्ष्मी
विनोद और लक्ष्मी एक ही रस्सी से बने फंदे पर लटके हुए थे. कमरे की तलाशी में पुलिस को अहम सुराग मिले. पति-पत्नी दोनों के मोबाइल फोन बुरी तरह टूटे हुए थे. आशंका है कि विवाद के दौरान गुस्से में फोन जमीन पर पटक दिए गए. एक थाली में भोजन परोसा हुआ रखा था लेकिन किसी ने खाना नहीं खाया था. कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसके कारण दोनों के बीच इतना बड़ा विवाद हुआ. दोनों के क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं ताकि कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल जानकारी हासिल की जा सके. मृतका के मायके पक्ष के लोगों को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments