Homeटेक्नोलॉजीक्रिकेटर रोहित शर्मा पद्मश्री से सम्मानित: सिंगर अलका याग्निक ने पद्मभूषण...

क्रिकेटर रोहित शर्मा पद्मश्री से सम्मानित: सिंगर अलका याग्निक ने पद्मभूषण लेने से पहले मोदी के पैर छुए; 65 हस्तियों को मिले पद्म अवॉर्ड


  • Hindi News
  • National
  • Rohit Sharma; Padma Awards 2026 Winners List Update | Alka Yagnik Droupadi Murmu

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों के दूसरे चरण के समारोह में 65 हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री पुरस्कार दिए गए।

पूर्व सुप्रीम कोर्ट के जज केटी थॉमस को जनसेवा और वरिष्ठ मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पद्मभूषण (मरणोप्रांत) दिया गया।

गायिका अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छुए। क्रिकेटर रोहित शर्मा और अभिनेता आर. माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में अभिनेता ममूटी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे।

इस साल कुल 131 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इससे पहले पहले चरण में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अभिनेता धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया था।

पद्म अवॉर्ड्स सेरेमनी की तस्वीरें…

नगालैंड के गुरु संग्युसंग पोंगनेर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वे छह दशकों से 'आओ नागा' लोक कला को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। पोंगनेर पारंपरिक पोशाक पहनकर पुरस्कार लेने पहुंचे।

नगालैंड के गुरु संग्युसंग पोंगनेर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वे छह दशकों से ‘आओ नागा’ लोक कला को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। पोंगनेर पारंपरिक पोशाक पहनकर पुरस्कार लेने पहुंचे।

भारतीय शास्त्रीय गायक मंगला कपूर को पद्मश्री से सम्मानित किया। ग्वालियर घराने से ट्रेनिंग लेने वालीं मंगला प्रदर्शन, शिक्षण और शोध से भारतीय शास्त्रीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

भारतीय शास्त्रीय गायक मंगला कपूर को पद्मश्री से सम्मानित किया। ग्वालियर घराने से ट्रेनिंग लेने वालीं मंगला प्रदर्शन, शिक्षण और शोध से भारतीय शास्त्रीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

टेनिस प्लेयर रहे डॉ. विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। विजय ने 16 ATP खिताब (एशियाई रिकॉर्ड) जीते हैं। 14 साल तक एशिया में नंबर 1 रहे और बाद में ब्रॉडकास्टर बने।

टेनिस प्लेयर रहे डॉ. विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। विजय ने 16 ATP खिताब (एशियाई रिकॉर्ड) जीते हैं। 14 साल तक एशिया में नंबर 1 रहे और बाद में ब्रॉडकास्टर बने।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रह्लाद नाटक की परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करने वाले सीमांचल पात्र को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्होंने मोदी, शाह और ओम बिरला के पैर छुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रह्लाद नाटक की परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करने वाले सीमांचल पात्र को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्होंने मोदी, शाह और ओम बिरला के पैर छुए।

पद्म अवॉर्ड्स से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

01:01 PM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कुश्ती के लिए रूस के कोच व्लादिमीर को मरणोपरांत पद्मश्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली (मरणोपरांत) को पद्मश्री से सम्मानित किया।

वे फ्रीस्टाइल रेसलिंग के दिग्गज कोच थे और उन्होंने ग्लोबल रेसलिंग कम्युनिटी पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने भारतीय रेसलिंग टीम के कोच के तौर पर काम किया।

उन्होंने सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और बजरंग पुनिया जैसे ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को गाइड किया और भारत को रेसलिंग में ग्लोबल पावरहाउस बनाने में मदद की।

12:49 PM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री अवॉर्ड मिला

पद्मश्री प्राप्त करने वाली हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान, मौजूदा गोलकीपर हैं। इन्हें भारतीय महिला हॉकी की ‘द ग्रेट वॉल’ के नाम से जाना जाता है। लगातार तीन बार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वे कई पीढ़ियों की महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

12:44 PM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

एक्टर आर माधवन को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान

जाने-माने एक्टर, फ़िल्ममेकर और स्क्रीनराइटर माधवन रंगनाथन को भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

12:41 PM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

एक्टर सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री अवॉर्ड, भाई ने लिया

अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड उनके भाई अरविंद ने लिया।

चार दशकों के करियर में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर सतीश शाह ने कई फिल्मों और यादगार टीवी शो में काम किया।

12:29 PM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रूस की प्रोफेसर डॉ. ल्यूडमिला खोखलोवा को पद्मश्री

इंडोलॉजी की मशहूर प्रोफेसर और भाषाविद् डॉ. ल्यूडमिला खोखलोवा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

उन्होंने रूसी, अंग्रेजी और हिंदी में 6 किताबें और 92 रिसर्च पेपर लिखे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक भाषा-विज्ञान पर अहम रिसर्च की है, जिसमें सिख धर्म की उत्पत्ति और विकास पर किया गया अध्ययन भी शामिल है।

12:24 PM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया

comp 135 4 1782217460

क्रिकेट में विशेष योगदान के लिए रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

12:18 PM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

सीमांचल मिश्रा को पद्मश्री, कांपते हाथों से मोदी-शाह और बिरला के पैर छुए

comp 130 6 1782217037

सीमांचल पात्रा को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानि किया गया। इन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह और ओम बिरला के पैर छुए। उम्र ज्यादा होने के कारण इनके हाथ कांप रहे थे।

12:16 PM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

संग्युसुंग पोंगनर की पारंपरिक पोशाक ने खींचा ध्यान

नगालैंड के पोंगनर को कला के क्षेत्र में पद्मश्री दिया गया। इनकी पारंपरिक पोशाक चर्चा का केंद्र रही।

12:11 PM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के मोहन नागर को समाज सेवा में पद्मश्री

मध्य प्रदेश के मोहन नागर को समाज सेवा में पद्मश्री दिया गया। उन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए।

11:51 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

टेनिस प्लेयर विजय अमृतराज, एक्टर ममूटी को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड मिला

जाने-माने मलयालम पत्रकार पी. नारायणन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म विभूषण मिला।

इनके अलावा विजय अमृतराज को पद्म भूषण और एक्टर ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

11:47 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

वंदे मातरम से शुरू हुई पद्म अवॉर्ड सेरेमनी

11:40 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पहले चरण के पद्म अवॉर्ड्स से जुड़ी खबर पढ़ें…

धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने रिसीव किया: मार्शल आर्ट गुरु पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था।

पढ़ें पूरी खबर…

11:38 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक

देखें 2026 के पद्म अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट…

2026 22 317693588211779626612 1782207981

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments