Homeटेक्नोलॉजीराजस्थान का क्रिकेटर आयरलैंड टीम में, इंडिया के खिलाफ उतरेंगे: मां...

राजस्थान का क्रिकेटर आयरलैंड टीम में, इंडिया के खिलाफ उतरेंगे: मां बोलीं- बेटे ने सपना सच किया; भाई स्वीडन की क्रिकेट टीम का प्लेयर – Tonk News


टोंक के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा का आयरलैंड क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की क्रिकेट टीम में हुआ है। टोंक के रहने वाले जय 26 जून से होने वाली T20 सीरीज में भारत के खिलाफ खेलेंगे।

.

28 साल के जय 2021 में एम.टेक की पढ़ाई करने स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। इसी दौरान वहां नौकरी की और साल 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिल गई।

आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के लिए उनका आयरलैंड की क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। टोंक शहर में रहने वाले उनका परिवार इस अचीवमेंट पर बहुत खुश है।

उनकी मां ने कहा- बेटे ने उनका सपना सच किया है। जय के भाई भी स्वीडन की टीम के लिए खेलते हैं। जय की इस उपलब्धि पर भास्कर एप रिपोर्टर ने उनके परिवार से बातचीत की। पढ़िए यह रिपोर्ट…

तस्वीर आयरलैंड की है, नेशनल टीम में उनके सिलेक्शन के बाद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर जश्न मनाया।

मां बोलीं- बेटे ने पिता का सपना पूरा कर दिया

फैमिली बिजनेस संभालने वाली जय की मां विद्या ने कहा- जय के पिता गिरिराज मूंदड़ा का निधन हो चुका है। अब बेटा आयरलैंड की क्रिकेट टीम में खेल रहा है। देश में उसकी चर्चा हो रही है, यह हमारे लिए गर्व का पल है।

जय के पापा का सपना था कि वह बड़ा क्रिकेटर बने। आज उनका सपना पूरा हो गया है। अगर वे आज हमारे बीच होते तो अपने बेटे की सफलता पर बेहद गर्व महसूस करते।

भारत की जगह आयरलैंड से खेल रहा है, लेकिन खुशी इस बात की है कि उसकी मेहनत को पहचान मिली और उसे राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।

टोंक शहर में जैन नसियां में परिवार की पुश्तैनी इंजन पार्ट्स की दुकान है, जिसे पिता के देहांत के बाद जय की मां और बहन संभालती हैं।

टोंक शहर में जैन नसियां में परिवार की पुश्तैनी इंजन पार्ट्स की दुकान है, जिसे पिता के देहांत के बाद जय की मां और बहन संभालती हैं।

बहन बोली- बचपन में खूब करते थे शरारत

छोटी बहन मानसी ने बताया- आयरलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम में भाई के सिलेक्शन की खबर पर हम सब खुशी से झूम उठे। भैया बचपन में बहुत शरारती थे।

कई बार मुझे डांट देते थे तो मैं रोने लगती थी और फिर पापा उन्हें डांटते थे। हम दोनों ने बचपन में खूब मस्ती की है। अब वे विदेश में रहते हैं तो उनकी बहुत याद आती है।

भाई स्वीडन की क्रिकेट टीम से खेलता है

जय के ताऊ कन्हैयालाल मूंदड़ा ने बताया- परिवार में पहले कोई पेशेवर क्रिकेटर नहीं है। भतीजे जय और मेरे बेटे अजय मूंदड़ा को बचपन से क्रिकेट का जुनून था।

परिवार ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया। जय ने कोरोना काल से पहले बेंगलुरु में भी क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी।

कन्हैयालाल ने बताया कि जय आयरलैंड की तरफ से खेल रहा है, वहीं उनका बेटा अजय स्वीडन क्रिकेट टीम की ओर से खेलता है।

माता-पिता, बहन के साथ जय मूंदड़ा। (फाइल फोटो)

माता-पिता, बहन के साथ जय मूंदड़ा। (फाइल फोटो)

चाचा बोले- जुनूनू ने इंटरनेशनल स्टार बना दिया

चाचा अशोक कुमार का कहना है- जय पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ क्रिकेट के भी दीवाना है। घर और गली में घंटों क्रिकेट खेलता था।

कई बार उसकी गेंद से घर के लोगों को भी चोट लग जाती थी, जिसके बाद उसको डांट पड़ती थी। आज उसी जुनून ने उसे इंटरनेशनल क्रिकेट के मंच तक पहुंचा दिया है। आज वह इंटरनेशनल स्टार है।

पढ़ाई के लिए क्रिकेट से बनाई दूरी, फिर लौटे मैदान पर

जय मूंदड़ा बताते हैं- एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने पढ़ाई को फोकस करने के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली थी। कॉलेज के दिनों में केवल शौक के तौर पर क्रिकेट खेलता था।

टेनिस बॉल से मध्यम गति की गेंदबाजी करते-करते लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया, फिर धीरे-धीरे गेंदबाजी में रफ्तार बढ़ती गई। अब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता हूं।

2019 में कॉलेज पूरा होने के बाद लगा कि यदि कॉर्पोरेट नौकरी कर ली तो क्रिकेट का सपना अधूरा रह जाएगा। इसके कारण आयरलैंड में इंटेल कंपनी में लगी जॉब छोड़कर पूरा फोकस क्रिकेट पर किया।

जय की मां विद्या मूंदड़ा ने कहा- बेटे की इस उपलब्धि की जानकारी के बाद दूर-दूर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वे काफी गर्व महसूस कर रही हैं।

जय की मां विद्या मूंदड़ा ने कहा- बेटे की इस उपलब्धि की जानकारी के बाद दूर-दूर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वे काफी गर्व महसूस कर रही हैं।

पहले लोकल क्रिकेट क्लब से जुड़े थे।

जय ने बताया आयरलैंड में शुरुआत में वे डबलिन के फेमस क्रिकेट क्लब लेनस्टर से खेलते थे। फिर साल 2023 में आयरिश सीनियर कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा। यह अनुभव जिंदगी की सबसे यादगार उपलब्धि रही।

जय ने कहा- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना हमेशा मेरा सपना रहा है। आयरलैंड की तरफ से मुझे यह मौका मिला। भारत के खिलाफ खेलना अलग ही अनुभव रहेगा। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना मेरे लिए बेहद खास रहेगा।

राजस्थान की टीम का भी रह चुके हैं हिस्सा

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा टोंक में पढ़ाई के दौरान टोंक और राजस्थान अंडर-14 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है।

….

राजस्थान के क्रिकेटर्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

comp 421780932688 1782276486

राजस्थान के मानव डेब्यू-टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने:पिता बोले- नाम रोशन कर दिया; मां ने कहा- भगवान से दुआ, बेटा वर्ल्ड कप खेले

हाल ही में न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच श्रीगंगानगर के मानव सुथार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। मानव ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments