Homeट्रैवलरायता हिल्स बन चुका है उदयपुर की खूबसूरती का नया और शानदार...

रायता हिल्स बन चुका है उदयपुर की खूबसूरती का नया और शानदार ठिकाना


Last Updated:

Rayta Hills Udaipur: उदयपुर अपनी झीलों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन अब रायता हिल्स भी तेजी से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इसका नाम सुनकर कई लोग इसे खाने की किसी चीज से जोड़ लेते हैं, जबकि वास्तव में यह अरावली की गोद में बसा एक खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है. यहां से दिखाई देने वाले पहाड़ों, हरियाली और मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. विशेष रूप से मानसून के मौसम में रायता हिल्स की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है, जब चारों ओर हरियाली और बादलों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. यह स्थान फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए बेहतरीन माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर: रायता का नाम सुनते ही लोगों के मन में खाने की डिश की तस्वीर उभर आती है, लेकिन उदयपुर में एक ऐसी जगह भी है जिसका नाम रायता हिल्स है. अरावली की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थान इन दिनों मानसून में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.

बारिश के मौसम में रायता हिल्स की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. चारों ओर फैली हरियाली, बादलों से घिरी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं यहां आने वालों को प्रकृति के बेहद करीब होने का अहसास कराती हैं. यही वजह है कि हर साल मानसून के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

बाहर से आने वाले पर्यटक भी यहां पहुंच रहे
वीकेंड पर तो यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है. युवा, परिवार और प्रकृति प्रेमी सुबह से शाम तक इस स्थान का आनंद लेने आते हैं. पहाड़ियों के बीच से गुजरते रास्ते और ऊंचाई से दिखाई देने वाले खूबसूरत नजारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि रायता हिल्स अब उदयपुर के प्रमुख मानसूनी पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है. बारिश के बाद यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक होता है. सोशल मीडिया पर भी इस जगह की तस्वीरें और वीडियो खूब साझा किए जाते हैं, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं.

अगर आप मानसून में उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो रायता हिल्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां पहुंचकर हरियाली, पहाड़ और बादलों का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो किसी भी पर्यटक के सफर को यादगार बना देता है.

सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक बन चुका
रायता हिल्स सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र है. बारिश के बाद यहां की पहाड़ियां हरे रंग की चादर ओढ़ लेती हैं, जबकि घाटियों में तैरते बादल नजारों को और भी मनमोहक बना देते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है, जिसे कैमरे में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताने के लिए रायता हिल्स मानसून में उदयपुर के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक बन चुका है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments