Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: जिम में एक्सरसाइज करते मौत; ₹40 हजार...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: जिम में एक्सरसाइज करते मौत; ₹40 हजार के लिए सुसाइड; राघव चड्‌ढा ने CM भगवंत मान का इस्तीफा मांगा – Chandigarh News


.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर CM भगवंत मान से जोड़े जा रहे शराब वाले वायरल वीडियो से जुड़ी रही। CM ने सफाई दी कि किसी के चेहरे पर मास्क चढ़ाकर यह वीडियो बनाई गई। वहीं सांसद राघव चड्‌ढा ने CM से इस्तीफे की मांग की।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. गैंगस्टर के गुर्गे का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

गुरदासपुर के बटाला में पुलिस ने गैंगस्टर के गुर्गे का एनकाउंटर कर दिया। गुर्गे के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। SSP मेहताब सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बटाला के एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हालांकि, निशाना चूक गया और गोलियां व्यापारी के पड़ोसी के मकान पर जा लगीं।

इसके बाद SIT ने इसकी जांच की तो बलदेव सिंह उर्फ करण का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बलदेव ने वारदात में इस्तेमाल किए हथियार को छिपाकर रखने की बात कबूल की। पुलिस जब उसे हथियार की बरामदगी के लिए मौके पर लेकर गई, तो मौसम खराब होने और बारिश का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पुलिस की पकड़ से खुद को छुड़ा लिया।

इसके बाद उसने किसी अन्य स्थान पर छिपाकर रखे रिवॉल्वर से पुलिस पार्टी पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी बलदेव सिंह के पैर में लगी। (पढ़ें पूरी खबर)

2. केंद्रीय मंत्री का विरोध करने वाले हिरासत में

whatsappvideo2026 06 25at114803 ezgifcom optimize1 1782374595

चंडीगढ़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसी अर्धनग्न हालत में नजर आए। दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर में आपातकाल के खिलाफ कराए कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

इसका पता चलते ही यूथ कांग्रेस के वर्कर वहां पहुंचकर ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाने लगे। इससे माहौल बिगड़ गया। पुलिस तुरंत पहुंची और उन्हें रोक लिया। वर्करों ने कहा कि प्रदर्शन पुलिस ने रोका है। पता नहीं उन्हें क्या प्रॉब्लम है। इनके बच्चे परीक्षा नहीं देते। इनके परिवार से नीट का कोई एग्जाम नहीं देता। कांग्रेस पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

3. पेट्रोल के ₹30 मांगने पर पंप पर हंगामा, मारपीट

whatsappvideo2026 06 25at105449 ezgifcom optimize1 1782374852

जालंधर में पेट्रोल पंप पर गुरुवार को पेट्रोल डलवाने के बाद 30 रुपए मांगने पर हंगामे की स्थिति बन गई। बाइक सवार 3 युवक भुगतान करने से आनाकानी करने लगे। पंप कर्मी ने जब पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि वे कल दे देंगे। पैसे तुरंत लेने को लेकर बहस होने पर तीनों युवकों ने पंप कर्मी से मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान उन्होंने चाबी के गुच्छे और अन्य वस्तु से हमला कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हाथ में डंडा लेकर पंप कर्मी पर हमला करने की कोशिश करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। हंगामे के बाद अन्य पंप कर्मियों ने बीच-बचाव किया।

एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार पेट्रोल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। इस दौरान पहले पंप कर्मी से उनकी बहस हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। पंप पर हुई इस गुंडागर्दी को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए (पढ़ें पूरी खबर)

4. पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, एक दिन पहले ही पकड़ा था

ezgifcom resize 551782325732 1782375183

लुधियाना में एक आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में पकड़ा था और मेडिकल करवाने के लिए लाई थी। फरार आरोपी विपन कुमार कपूरथला का रहने वाला है। उसे फिरोजपुर रोड से 2 साथियों के साथ एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उनसे अवैध हथियार भी बरामद किए गए थे।

पुलिस जब तीनों आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा रही थी तो वह चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद वह पार्किंग में गाड़ियों के बीच से भागा। उसकी फरारी अस्पताल परिसर में लगे CCTV में कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि फरार आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर गाजियाबाद से 6 हजार डेली के रेंट पर फॉर्च्यूनर गाड़ी ली थी। जिसमें उन्होंने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। वह इसके जरिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे लेकिन उससे पहले ही पकड़ लिए गए थे (पढ़ें पूरी खबर)

5. CM बोले- शराब वाले वीडियो मास्क पहनकर बनाया

screenshot 2026 06 25 160221 1782383586

पंजाब CM भगवंत मान आज (25 जून) मोहाली में अपने कथित वायरल वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- वीडियो में मुझे मास्क पहनाया। मेरे गले पर निशान नहीं हैं। वे भूल गए कि निशान भी बनाना था। वहीं, आखों पर ऐनक पहनाई है, क्योंकि आंखों पर मास्क नहीं लगता।

उन्होंने कहा-उस वीडियो में जो था उसकी हाइट मेरे से 2 इंच ज्यादा है। फिर ये लैब वालों के पीछे पड़ गए। कांग्रेस ने अकाल तख्त को ढहा दिया था। वे मेरा बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। अकाली दल ने बेअदबी की। बीजेपी ने आपरेशन ब्लू स्टार की सलाह दी थी। ये सभी एक हो गए।

भगवंत मान ने कहा-मुझे धार्मिक तौर पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक तौर पर जवाब नहीं पा रहे, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। जितने काम पंजाब के लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक भी इस सरकार ने किए हैं, किसी ने नहीं किए। इसी बीच पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने फर्जी रिपोर्ट के लिए 10 लाख के बैंक के लेनदेन के सबूत जारी करने का दावा किया। (पढ़ें पूरी खबर)

6. राघव चड्‌ढा ने CM भगवंत मान का इस्तीफा मांगा

short text 551782383210 1782383903

AAP छोड़ BJP जॉइन करने वाले राज्यसभा MP राघव चड्‌ढा ने सीएम भगवंत मान का इस्तीफा मांगा है। चड्‌ढा ने कहा कि जिन लोगों को इस बात को लेकर जरा भी संदेह या शक था कि यह बेअदबी वाला वीडियो असली है, एआई से बनाया गया है या फर्जी है, उनके सारे संदेह और शंकाएं अब दूर हो गई हैं।

भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को असली बेअदबी वाले वीडियो को छिपाने के लिए एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवानी पड़ी। आज पूरा सिख समुदाय, गुरु नानक नामलेवा समुदाय आहत, नाराज और गुस्से में है। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि यह फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट कैसे हासिल की गई। इसमें कौन-कौन से अधिकारी शामिल थे? इस रिपोर्ट को हासिल करने के लिए सरकारी धन या निजी धन में से किसका इस्तेमाल रिश्वत देने में किया गया?।

इसकी भी जांच होनी चाहिए कि क्या यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में भी आता है? सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला भी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए। चड्ढा ने कहा कि मैं परमात्मा का शुक्रगुजार हूं कि समय रहते आम आदमी पार्टी से दूर हो गया (पढ़ें पूरी खबर)

7. पत्नी के साथ जिम में एक्सरसाइज करते युवक की मौत

ezgif 5c75641f4f96ecb6 1782374675

मोहाली के जिम में एक्सरसाइज करते हुए चंडीगढ़ के युवक की मौत हो गई। 23 साल का युवक लैग्स की एक्सरसाइज कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर पड़ा। जिस वक्त ये घटना हुई, उसकी पत्नी व दोस्त भी उसके साथ ही वर्कआउट कर रहे थे। युवक के नीचे गिरते ही जिम में हड़कंप मच गया।

इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने जिम के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस दर्दनाक घटना को लेकर जिम प्रबंधन कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है। जिम पर सवाल उठ रहा है कि इस दौरान वहां कोई ट्रेनर था या नहीं।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। अगर जिम मैनेजमेंट के लेवल पर लापरवाही बरती गई तो उसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है (पढ़ें पूरी खबर)

8. पंजाब चुनाव से पहले SIR, कुल 2.14 करोड़ वोटर्स की वेरिफिकेशन

78a9f3f9 a535 4600 94a5 e87643cbe3fa 1782375791

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वोटर सूची अपडेट करने के लिए आज (25 जून) से स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR अभियान शुरू हो रहा है। इसमें करीब 25 हजार BLO घर-घर जाकर वोटर्स की वेरिफिकेशन करेंगे। SIR से पहले चुनाव आयोग ने वोटरों की मैपिंग की।

जिसमें पंजाब के 2.14 करोड़ में से 1.84 करोड़ (86.02%) मैप हो चुके हैं। इनकी अब वेरिफिकेशन होगी। वहीं 30 लाख (13.98%) वोटर्स नहीं मिले। इनके घरों पर BLO स्पेशल स्टीकर चिपकाकर आएंगे। SIR अभियान कंप्लीट होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

SIR की पूरी प्रक्रिया क्या है, कितनी फीस लगेगी, क्या वोटर कार्ड होना जरूरी है, क्या किरायेदार भी SIR में शामिल हो सकते हैं, ऐसे ही इस प्रक्रिया से जुड़े हर सवाल का जवाब जानिए। (पढ़ें पूरी खबर)

9. ऑनलाइन गेम में ₹40 हजार हारा, बहन को मैसेज भेज सुसाइड

ezgif 7be71b5eedfec5a31782369923 1782376237

चंडीगढ़ में ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपए हारने पर युवक ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने बहन को मैसेज भी भेजा। जिसमें उसने लिखा कि पापा ने जो पैसों की सेविंग की थी, वह सारी उसने ऑनलाइन में उड़ा दी। इसके बाद परिवार उसका पता लेने पहुंचा तो वह फंदा लगा चुका था।

22 साल का युवक बिजनेश सिंह धनास की EVS कॉलोनी में रहता था। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया। जिसके बाद उसके फिंगर प्रिंट से उसे ओपन कर लिया, ताकि पता चल सके कि वह कौन सी गेम खेलता था। युवक NCC का छात्र था। इसके अलावा वह पार्ट टाइम बाइक राइडर का काम करता था।

उसका एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह कुछ समय से ऑनलाइन गेमिंग में काफी सक्रिय था। पुलिस जांच में पता चला कि 40 हजार हारने के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। हालांकि उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है (पढ़ें पूरी खबर)

खबर जरा हटके

10. मोहाली में पुरुषों के पब्लिक टॉयलेट महिलाएं साफ नहीं करेंगी

newsroom composite 730x548 22 1782375577

मोहाली में अब महिलाएं पब्लिक टॉयलेट की सफाई नहीं करेंगी। शहर के मार्केट और सार्वजनिक जगहों पर बने इन टॉयलेटों में महिला सफाईकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगेगी। यह काम अब पुरूष कर्मचारियों से लिया जाएगा। इस संबंध में बकायदा कल होने वाली निगम की मीटिंग में एजेंडा पेश किया जाएगा।

यह प्रस्ताव निगम के संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त द्वारा किए गए फील्ड दौरों और सेनेटरी इंस्पेक्टरों के साथ हुई बैठक के बाद तैयार किया गया है। मोहाली के नए मेयर सरबजीत समाना के कार्यकाल में यह पहली निगम बैठक होने जा रही है।

समाना जब मेयर नहीं थे तो तब मार्केट कमेटी के बुलावे पर वह उनसे मिलने गए थे। वहां टॉयलेट को लेकर दिक्कत सामने आई। यह भी पता चला कि पुरुषों के टॉयलेट के लिए महिला सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कई बार पुरुष टॉयलेट में होते हैं तो कई बार सफाई करते वक्त ही आ जाते हैं। जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments