Homeट्रैवलMonsoon Tourist Spot: सुकून की तलाश पूरी! बारिश में घूमने निकलिए यहां,...

Monsoon Tourist Spot: सुकून की तलाश पूरी! बारिश में घूमने निकलिए यहां, जहां हरियाली और झरन


Last Updated:

Monsoon Tourist Spot: यहां जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. यह इलाका घने जंगलों के बीच स्थित है. इसलिए सुबह जल्दी निकलना बेहतर होता है. सुरक्षा के लिहाज से शाम 5 बजे तक यहां से वापस लौट जाना चाहिए. क्योंकि इसके बाद जंगल में रुकना सुरक्षित नहीं माना जाता है.

Monsoon Tourist Spot: अगर आप बारिश में नेचर, एडवेंचर और सुकून तीनों का मजा लेना चाहते हैं, तो खंडवा का जयति माता झरना आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. यहां बिताए गए पल आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे. बारिश का मौसम शुरू होते ही हर किसी का मन घूमने का करता है. अगर आप भी परिवार के साथ कहीं सुकून भरी और नेचर से जुड़ी जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो खंडवा की यह खूबसूरत लोकेशन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. यहां आपको जंगल, पहाड़, झरने और धार्मिक आस्था सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से करीब 90 से 95 किलोमीटर दूर विंध्याचल की पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच स्थित जयति माता झरना एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचते ही मन को अलग ही सुकून मिलता है. चारों ओर हरियाली, ऊंचे पहाड़ों से गिरता पानी और ठंडी हवाएं इस जगह को मानसून में और भी खास बना देती हैं.

एडवेंचर के शौकीनों के लिए खास
यह जगह सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां पहुंचने के लिए कच्चे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है और करीब 15 से 17 किलोमीटर तक घने जंगल के बीच ट्रेकिंग करनी होती है। यही सफर इस जगह को और भी रोमांचक बना देता है. यहां आने वाले पर्यटक झरने के ठंडे पानी में नहाने का आनंद लेते हैं और पहाड़ों से गिरते पानी के बीच फोटो और वीडियो बनाते हैं. बारिश के मौसम में यह झरना और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है, जहां प्रकृति अपने पूरे रंग में दिखाई देती है.

प्रकृति के साथ आस्था का भी संगम
इस जगह की खास बात यह है कि यहां प्रकृति के साथ-साथ आस्था का भी संगम देखने को मिलता है. यहां जयति माता का मंदिर स्थित है, जहां श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. वहीं, नीचे की ओर भैरव बाबा का मंदिर भी है, जहां पहुंचने के लिए पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है. इसके पास ही एक गुफा भी है, जहां बैठकर शांति और ठंडक का अनुभव किया जा सकता है.

यह पूरा क्षेत्र नर्मदा नदी के आसपास आता है, जिससे यहां का वातावरण हमेशा ठंडा और हरियाली से भरा रहता है. परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए यह एक बेहतरीन जगह मानी जाती है. हालांकि, यहां जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. यह इलाका घने जंगलों के बीच स्थित है, इसलिए सुबह जल्दी निकलना बेहतर होता है. सुरक्षा के लिहाज से शाम 5 बजे तक यहां से वापस लौट जाना चाहिए, क्योंकि इसके बाद जंगल में रुकना सुरक्षित नहीं माना जाता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments