Homeव्यवसायजहाजों की आवाजाही बढ़ी: रिपोर्ट में दावा- होर्मुज में ट्रैफिक US-ईरान जंग...

जहाजों की आवाजाही बढ़ी: रिपोर्ट में दावा- होर्मुज में ट्रैफिक US-ईरान जंग से पहले के स्तर पर, अब हालात कैसे?


अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त होने के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से पटरी पर लौट रही है। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहाजों का ट्रैफिक अब युद्ध से पहले के स्तर के 57 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जो कि 78 जहाजों के बराबर है। एसएंडपी ग्लोबल की रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमान और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने ओमान के तट के पास एक नया सुरक्षित रास्ता (कॉरिडोर) घोषित किया है। इस फैसले के बाद से जहाजों की संख्या में काफी सुधार देखने को मिला है।

दिन भर में हुए कुल ट्रैफिक का 40 प्रतिशत हिस्सा यानी 33 जहाज इसी नए सुरक्षित रास्ते से गुजरे। इनमें से 25 जहाज बाहर की ओर जा रहे थे। खास बात यह है कि आठ जहाज अपनी पहचान छिपाकर यानी ‘डार्क’ स्थिति में चलते हुए पाए गए। वहीं, कुछ अन्य जहाज ईरान की समुद्री सीमा के करीब से होकर निकले। रिपोर्ट के अनुसार, लड़ाई शुरू होने के बाद खाड़ी के अंदर फंसे हुए जहाज अब बाहर निकल रहे हैं। साथ ही कुछ नए जहाज भी अंदर आ रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि नेविगेशन की आजादी फिर से बहाल हो रही है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Venezuela Photo: भारत में भूकंप पीड़ित वेनेजुएला के लिए प्रार्थना, सैंड आर्ट में संवेदनाएं और पीड़ितों का दर्द

आवाजाही करने वाले जहाजों में 22 तेल और केमिकल टैंकर, 21 बल्क कैरियर, 12 कार्गो जहाज, सात कंटेनर जहाज, चार एलपीजी टैंकर और दो एलएनजी टैंकर शामिल थे। कुल ट्रैफिक में आने वाले जहाजों की संख्या 37 प्रतिशत रही, जिनमें से 41 प्रतिशत जहाज ईरान से जुड़े थे। 24 जून के आंकड़ों के मुताबिक, 10 कच्चे तेल के टैंकरों ने यहां से सफर किया। इनमें से पांच वीएलसीसी और तीन स्वेजमैक्स जहाज बाहर जा रहे थे, जबकि दो वीएलसीसी खाड़ी के अंदर आए। इसके अलावा 12 प्रोडक्ट टैंकर भी हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। इनमें से आधे जहाज अंदर आ रहे थे और आधे बाहर जा रहे थे। ईरान से जुड़ा केवल एक बिटुमेन टैंकर विराज भी इस दौरान देखा गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments