Homeट्रैवलहैरी पॉटर के हॉगवर्ट्स की याद दिलाती है ऋषिकेश की ये कुटिया,...

हैरी पॉटर के हॉगवर्ट्स की याद दिलाती है ऋषिकेश की ये कुटिया, रात होते ही बदल जाता है नजारा


Last Updated:

Must Visit Place in Rishikesh: ऋषिकेश की पहाड़ियों में बनी एक मिट्टी की कुटिया इन दिनों हैरी पॉटर फैंस के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन गई है. दिल्ली के दो आर्किटेक्ट भाइयों ने दुनिया के 18 देशों के लोगों के साथ मिलकर इसे तैयार किया है, जो हूबहू फिल्मों में दिखने वाले ‘हैग्रिड के घर’ जैसी लगती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अनोखे घर से गंगा का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है और रात के समय यहां का माहौल बिल्कुल किसी जादुई फिल्म जैसा अहसास कराता है. अगर आप कभी ऋषिकेश आएं तो इस सुकून देने वाली जगह में जरूर विजिट करें.

ऋषिकेश को लोग योग, गंगा और पहाड़ों के लिए जानते हैं, लेकिन अब यहां एक ऐसी अनोखी जगह भी चर्चा में है जो हैरी पॉटर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. पहाड़ों के बीच बनी यह मिट्टी की कुटिया पहली नजर में ही हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया की याद दिलाती है. यहां पहुंचने के बाद ऐसा महसूस होता है जैसे किसी फिल्म के सेट पर नहीं, बल्कि किसी फैंटेसी कहानी के भीतर कदम रख दिया हो.

HYP 5858765 img20260626wa0012 watermark 26062026 131733 3

इस जगह का नाम Tiny Farm Fort है. करीब 600 वर्ग फुट में बना यह मिट्टी का घर अपनी बनावट की वजह से सबसे अलग नजर आता है. पत्थर का मेहराबदार दरवाजा, मोटी मिट्टी की दीवारें और गुफा जैसी डिजाइन इसे हैरी पॉटर की फिल्मों में दिखने वाले हैग्रिड के घर जैसा अहसास देती हैं. घर के अंदर हर चीज को सादगी के साथ इस तरह तैयार किया गया है कि प्राकृतिक रोशनी पूरे दिन कमरों में बनी रहती है.

HYP 5858765 img20260626wa0011 watermark 26062026 131805 4

इस अनोखे घर को दिल्ली के आर्किटेक्ट भाई राघव और अंश कुमार ने तैयार कराया. शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच एक शांत ठिकाना बनाने का सपना उन्होंने यहां साकार किया. निर्माण के दौरान ज्यादातर प्राकृतिक और टिकाऊ सामग्री का इस्तेमाल किया गया. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 18 देशों से आए करीब 90 लोगों ने मिलकर काम किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5858765 img20260626wa0015 watermark 26062026 131833 5

Tiny Farm Fort ऋषिकेश में फूलचट्टी के पास एक ऊंची पहाड़ी पर बना है. यहां से गंगा का लगभग 180 डिग्री का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. चारों तरफ फैली हरियाली, पहाड़ और शांत वातावरण इस जगह को और खास बना देते हैं. दिन के समय यहां का प्राकृतिक सौंदर्य मन मोह लेता है, जबकि शाम ढलते ही पूरा माहौल बिल्कुल अलग रंग में नजर आने लगता है.

HYP 5858765 img20260626wa0014 watermark 26062026 131906 6

रात के समय इस मिट्टी के घर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. दीवारों में बनी छोटी-छोटी जगहों से निकलती रोशनी, पहाड़ों के ऊपर तैरते बादल और खुले आसमान में चमकते सितारे ऐसा दृश्य बनाते हैं, जिसे देखकर कई लोगों को हैरी पॉटर की फॉरबिडन फॉरेस्ट वाली दुनिया याद आ जाती है. यहां का शांत माहौल कल्पना और वास्तविकता के बीच की दूरी को कम करता हुआ महसूस होता है.

HYP 5858765 img20260626wa0016 watermark 26062026 131938 7

इस इलाके के आसपास जंगल होने की वजह से रात में कभी-कभी भौंकने वाले हिरण और दूसरे जंगली जानवरों की आवाजें भी सुनाई देती हैं. हालांकि सुरक्षा के लिए पूरी जगह के चारों ओर सोलर फेंस लगाई गई है. यही कारण है कि प्रकृति के बिल्कुल करीब होने के बावजूद यहां ठहरने वाले लोगों को सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती.

HYP 5858765 img20260626wa0017 watermark 26062026 132004 8

सोशल मीडिया पर भी यह जगह तेजी से लोकप्रिय हो रही है. अलग तरह की लोकेशन और अनोखी वास्तुकला की वजह से यहां आने वाले पर्यटक तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं. खासकर हैरी पॉटर सीरीज पसंद करने वाले लोग इस जगह को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर रहे हैं. हालांकि यहां पहुंचने वाले कई लोग इसे सिर्फ थीम नहीं, बल्कि प्रकृति के बीच बिताए जाने वाले शांत अनुभव के रूप में भी देखते हैं.

HYP 5858765 img20260626wa0013 watermark 26062026 132055 9

ऋषिकेश हमेशा से आध्यात्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र रहा है, लेकिन अब यहां ऐसी अनोखी जगहें भी सामने आ रही हैं जो अलग तरह के अनुभव तलाशने वाले यात्रियों को आकर्षित कर रही हैं. Tiny Farm Fort भी उन्हीं जगहों में शामिल है, जहां प्राकृतिक सुंदरता, मिट्टी की पारंपरिक वास्तुकला और कल्पनाओं से जुड़ा माहौल एक साथ देखने को मिलता है. शायद यही वजह है कि यहां आने वाले कई लोग इसे किसी जादुई कहानी का हिस्सा मानकर याद रखते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments