Homeट्रैवलमिनी कश्मीर' देख भूल जाएंगे रेगिस्तान, फूलों की वादियां जीत लेंगी दिल

मिनी कश्मीर’ देख भूल जाएंगे रेगिस्तान, फूलों की वादियां जीत लेंगी दिल


Last Updated:

Pali Mini Kashmir: राजस्थान का नाम आते ही रेतीले टीलों और गर्म मौसम की तस्वीर सामने आती है, लेकिन पाली जिले में स्थित एक खूबसूरत स्थान इस धारणा को बदल देता है. ‘मिनी कश्मीर’ के नाम से मशहूर यह जगह मानसून के दौरान हरियाली, रंग-बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर हो जाती है. बारिश के बाद यहां की पहाड़ियां, घाटियां और खुले मैदान मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करते हैं, जिससे पर्यटकों को कश्मीर जैसी ठंडक और सुकून का एहसास होता है. यही वजह है कि यह स्थान प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफी के शौकीनों और वीकेंड ट्रिप की योजना बनाने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. मानसून के मौसम में यहां का वातावरण बेहद सुहावना रहता है और दूर-दूर से लोग परिवार व दोस्तों के साथ घूमने पहुंचते हैं.

पाली जिले में बसा है एक ऐसा रिजॉर्ट, जो इन दिनों पर्यटकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी ‘फॉलोअर्स’ की पहली पसंद बना हुआ है. इसका नाम है ‘गोकुल वैली’.चारों तरफ फैली मखमली हरियाली, रंग-बिरंगे खिले हुए फूल और कश्मीर जैसी हसीन वादियों का अहसास कराता यह रिजॉर्ट किसी जन्नत से कम नहीं है. पाली जिले के जवाई में बसा यह खास रिजोर्ट आपके सफर को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करेगा.

HYP 5859183 vn20250228 130425 watermark 27062026 145001 3

राजस्थान का जवाई लेपर्ड सफारी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान रखता है. यहां पर बॉलीवुड के फिल्मी सितारो से लेकर क्रिकेटर्स और उद्योग जगत से जुडी बडी-बडी हस्तिया अक्सर यहां अपने परिवार और अपने कपल्स के साथ समय बिताने के लिए पहुंचते है. यही वजह है कि यहां का शांत वातावरण और लेपर्ड की जो दहाड है वह लोगो को इतना सुकून देती है कि उनका यह ट्रिप काफी यादगार बन जाता है.

HYP 5859183 img202510011817233 watermark 27062026 145037 4

अक्सर हम किसी भी खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान करते है तो हमारे मन मे यही सवाल रहता है कि वहां का बेहतर रिसॉर्ट कौनसा होगा जो न केवल बजट फ्रेडली हो बल्कि फूड भी ऐसा मिले कि उनके मुहॅं का जायका भी इस सफर की तरह खास बन जाए. तो आज हम आपको बताएंगे जवाई के उसी खास रिसॉर्ट की जिसका संचालन प्रकृति से प्रेम करने वाले रविंद्र काबरा करते है और खास बात यह है कि उन्होने अपने इस रिसॉर्ट को इतना खास बना दिया है कि रिसॉर्ट के अंदर आते ही आपको लगेगा जैसे आप कश्मीर के अंदर आ चुके है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5859183 inshot 20260627 145215100 watermark 27062026 14522 5

इस रिसॉर्ट के अंदर जैसे ही आप कदम रखेंगे तो खूबसूरत रंग बिरंगे फूल आपका स्वागत करेंगे. इन फूलो को देखकर आपके चेहरे पर एक ऐसी मुस्कान और दिल को इतना सुकून पहुंचेगा कि आप अपनी सारी टेंशन उस दरवाजे पर ही छोड आएंगे. अच्छे पार्किंग स्पेस,पर्यटकों की आवभगत और राजस्थानी अंदाज में होने वाले स्वागत यहां पर आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेता है. यहां हर वक्त आपको उन पक्षियों की खूबसूरत आवाज आपके कानो को इतना सुकून देंगी कि शायद आप रिसॉर्ट छोडकर कही जाना ही नही चाहेंगे.

HYP 5859183 unnamed watermark 27062026 145406 6

इस तस्वीर को देख आपका मन कर रहा होगा कि बिना देरी किए इस रिसॉर्ट की तरफ रूख कर लिया जाए क्योकि बादलो की ओट में छिपा यह रिसॉर्ट बारिश के सीजन में खाफी खास हो जाता है. कश्मीर जैसा नजारा होने के साथ कश्मीर की ठंडक से आपका मन खुश हो जाएगा. इस नजारे को शायद देखने के लिए लोग कश्मीर जाते है. ऐसे में यही नजारा आपको जवाई लेपर्ड सफारी में इस गोकुल वैली में देखने को मिल जाएगा.

HYP 5859183 img202510020549483 watermark 27062026 145552 7

01 – कश्मीर की तरह हसीन वादिया और खूबसूरत फूलो की महक के साथ वही ठंडक जो कश्मीर में मिलती है.
02 – यहां आपको 6 लग्जरी रूम्स मिल जाएंगे जिसमें आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी.
03 – रिसॉर्ट में एक ऐसा खास रेस्टोरेंट जहां हर तरह का फूड सर्व किया जाता है.
04 – रेस्टोरेंट के साथ-साथ रिसॉर्ट का वह ओपन एरिया जहां फूलो की महक के बीच करे लंच,डीनर और ब्रेकफास्ट
05 – फूल पार्किंग स्पेस जहां सिक्योरिटी एंगल से लगे सीसीटीवी फुटेज में आपकी गाडी भी रहेगी पूरी तरह से सेफ
06 – शांत वातावरण के बीच आपको लेपर्ड सफारी की सीधा यही से मिल जाएगी सुविधा.

HYP 5859183 inshot 20260627 145712090 watermark 27062026 14571 8

बाय कार:गोकुल रिसॉर्ट की खूबसूरती को देखकर अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर यहां पहुंचे कैसे तो अगर आप कार से सफर करते हुए यहां आप पहुंच रहे है तो आपको सबसे पहले सुमेरपुर आना होगा वहां से सुमेरपुर होते हुए आपको जवाई और उसके बाद बिसलपुर-बीजापुर रोड पर आउटसाइड भगली गेट की तरफ आएंगे तो आपको यहं खुबसूरत गोकुल वैली आपको नजर आ जाएगी जो मुख्य मार्ग पर ही स्थित है. आपको कही ज्यादा अंदर जाने की जरूरत नही है. ट्रेन से पहुंचे: यदि आप ट्रेन से यहां पहुंचे रहे है तो सुमेरपुर जवाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन तक सफर करके पहुंच सकते है जिसके बाद आपको वहां से कोई गाडी या फिर टैक्सी करवानी होगी जो आपको सीधा कम दूरी पर ही स्थित इस रिसॉर्ट पर छोड देगी. यहां करे संपर्क वेबसाइट: WWW.gokuljawai.com संपर्क सूत्र: 8852033323

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments