Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: मां ने 3 बच्चे नहर में फेंके,...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: मां ने 3 बच्चे नहर में फेंके, फिर खुद कूदी; अश्लील फोटो लीक होने पर भिड़े निहंग; ‘मियां भाई’ पर डंडे-तलवारें लहराईं – Jalandhar News


.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर 3 बच्चों की हत्या से जुड़ी रही। मां ने तीनों बच्चों को नहर में फेंक दिया। उसने खुद भी नहर में छलांग लगाई। लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. मुहर्रम पर डंडे-तलवारें लहराईं, डांस किया, शाही इमाम नाराज

लुधियाना में मुहर्रम के दिन मुस्लिम युवकों ने एक कार्यक्रम करवाया। जिसमें डीजे पर मियां-मियां भाई बज रहा था और मुस्लिम युवक हाथों में तलवारें, लाठियां, डंडे लेकर हंसते हुए डांस करते रहे। वीडियो वायरल हुआ तो पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान उर रहमानी लुधियानवी आगे आए और उन्होंने इसे मुस्लिम धर्म की बेअदबी करार दिया।

शाही इमाम ने कहा कि मुहर्रम पर इस तरह का हुड़दंग व बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। शाही इमाम ने देशभर के मुस्लिम नेताओं व उलेमाओं से अपील की है कि जहां-जहां मुहर्रम पर इस तरह की घटनाएं हुई, वहां पर आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए ताकि भविष्य में ऐसा न हो।

शाही इमाम यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के लिए यह शर्म की बात है। शोक वाले दिन पर जश्न मनाया जा रहा है। शराब पी रहे हैं, सरे आम लाठियां डंडे व तलवारें लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैर मुस्लिमों को क्या जवाब देंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

2. मां ने की 3 बच्चों की हत्या, नहर में फेंके

ezgif 3dafad174d316dc11782815550 1782816215

रोपड़ में मोहाली की एक महिला ने अपने 3 बच्चों को नहर में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत गई। इनमें से 2 बच्चों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं। जबकि, एक बच्चे की तलाश जारी है।

वहीं, नहर के पास से मंगलवार को पुलिस ने महिला को जिंदा पकड़ लिया। वह डूबी नहीं और तैर कर किनारे पर आ गई थी। बताया जा रहा है कि महिला केवल नहर में कूदकर आत्महत्या करने के लिए ही मोहाली से रोपड़ आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी की पहचान शकुंतला उर्फ सुमन के रूप में हुई है। वह मोहाली के मटौर की रहने वाली है। उसने अपने तीनों बच्चों 10 वर्षीय तपिश, 7 वर्षीय तनवी और 4 वर्षीय नितिन की हत्या कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)

3. निहंग की आपत्तिजनक फोटो लीक होने पर बवाल

ezgif 48f98ac26bbe9a461782807023 1782811380

निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। एक निहंग के पास्ट के फोटो रिलीज कर तुमने बहुत गंदी हरकत की है।

परवाना ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर विक्की थॉमस को चेतावनी दी है- तुम जहां भी मिलोगे, तुम्हें वहीं जवाब दिया जाएगा। तुम्हें बताया जाएगा कि पंजाब के लोगों के साथ धोखा करने का अंजाम क्या होता है।

बता दें कि बीते रविवार को निहंग विक्की सिंह थॉमस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उत्तराखंड से निहंगों और पुलिस के बीच का मसला सुलझाकर लौटे निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक तस्वीरों को दिखाया गया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार को जसदीप सिंह ने माफी भी मांगी। (पढ़ें पूरी खबर)

4. अकाल तख्त ने बताया- पंजाब में सरकार नहीं पंथ सुप्रीम

comp 26 2 1782811769

अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब में सिख मंत्रियों-विधायकों की पेशी के बाद ये साफ हो गया कि सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, वह पंथ को नजरअंदाज नहीं कर सकती। सभी दलों के विधायक एक सामान्य सिख की तरह अकाल तख्त पर पेश हुए। 5 सिंह साहिबानों के आगे जमीन पर बैठे।

इस दौरान जत्थेदार के सवालों के आगे बेअदबी कानून को विधायकों की बिना पढ़े मंजूरी से जहां AAP सरकार एक्सपोज हुई। वहीं जत्थेदार ने सरकार को पंजाब में पंथ की अहमियत का भी पाठ पढ़ाया। जत्थेदार ने अकाली दल को भी घेरा तो कांग्रेस खुद को कानून से किनारे करने की कोशिश करते दिखी। पेशी के दौरान ही मीडिया मैनेजमेंट तक को लेकर जत्थेदार ने सरकार घेर ली।

हालांकि आखिर में जत्थेदार ने 6 एतराज जताते हुए कहा कि कानून बनाना और सजा देना सरकार का काम है लेकिन ये एतराज दूर होने चाहिए। इसके लिए एक महीने का टाइम दिया। तब तक कानून होल्ड करने को कहा। पेशी से बाहर निकले पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां और वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि जब अकाल तख्त से लिखित एतराज आएंगे तो सरकार उस पर चर्चा करेगी। उसके बाद कानून में बदलाव पर फैसला लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

5. ट्रक के कुचलने से किशोर की मौत, ड्राइवर पकड़ा

ezgifcom resize 2026 06 30t1447089511782811294 1782812803

चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट पर देर रात हुए सड़क हादसे में 14 साल के सुशांत की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने पिता के साथ दुकान से सामान लेकर साइकिल पर घर लौट रहा था। आरोप है कि रेड लाइट जंप कर तेज रफ्तार में आए ट्रक ने सुशांत को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक का पहिया सुशांत के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल किशोर ने अपने पिता के सामने ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे डेराबस्सी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सुशांत अपने पिता के साथ हल्लोमाजरा स्थित एक दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। पिता बाइक पर आगे चल रहे थे, जबकि सुशांत साइकिल से उनके साथ-साथ आ रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. बेड में मिली महिला की लाश, रेहड़ी पर ले जा रहे थे

ezgif 686cb545e3dc57f6 1782822433

फतेहगढ़ साहिब में बेड के बॉक्स में महिला की लाश मिली। कचहरी के पास जुगाड़ू रेहड़ी में ले जाए जा रहे बेड पर लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेड खोलकर देखा तो उसमें महिला का शव मिला।

पुलिस ने एक महिला और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में एक अन्य व्यक्ति के फरार होने की सूचना है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को बॉक्स बेड में रखकर कहां ले जाया जा रहा था। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम का पता चल सके। (पढ़ें पूरी खबर)

7. महिलाओं को कल से 1 हजार रुपए मिलेंगे

img29001782813237 1 1782816354

CM भगवंत मान ने संगरूर में 9.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पंजाब में क्रिकेट और कबड्डी की तर्ज पर सभी खेलों के लीग मुकाबले आयोजित करवाए जाएंगे, ताकि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की खेल नीतियों पर निशाना साधा। मान ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में खेल बजट मात्र 200 करोड़ रुपए के आसपास सिमट कर रह जाता था। इस मामूली बजट के कारण पंजाब के होनहार खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं होती थीं और कई प्रतिभाएं दम तोड़ देती थीं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को कल से ही 1 हजार रुपए देने का काम शुरू किया जाएगा। कल दोपहर 12 बजे के बाद बैंकों का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। अब तक 40 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बाकियों के रजिस्ट्रेशन पर काम चल रहा है। रजिस्ट्रेशन जब भी हो, रुपए एक जुलाई से ही मिलेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. पाकिस्तान गए श्रद्धालु लौटे, बोले- वीजा में ढील दी जाए

whatsappvideo2026 06 30at30140pm ezgifcom resize17 1782814216

महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं का जत्था अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौट आया। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ननकाना साहिब, पंजा साहिब, करतारपुर साहिब सहित कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन किए।

श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए भावनात्मक और अविस्मरणीय रही। अमृतसर के श्रद्धालु बलवीर सिंह ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने ननकाना साहिब में गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान के दर्शन किए। इसके बाद पंजा साहिब, लाहौर स्थित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारे और करतारपुर साहिब के दर्शन का अवसर मिला।

श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान में की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और हर समय सुरक्षा कर्मी उनके साथ मौजूद रहे। किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें वहां लोगों से सम्मान और सहयोग मिला। वीजा में सरकारों को ढील देनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

9. कल से खुलेंगे सरकारी स्कूल

1af3bad9 0061 4dda 8529 88998b840f5c 1782817009

सरकारी स्कूल गर्मियों की एक महीने की छुट्‌टी के बाद एक जुलाई यानि बुधवार से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल हेड्स को निर्देश दिए हैं कि स्कूल खुलने से पहले साफ सफाई करवाई जाए। स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था की जाए ताकि स्टूडेंट्स व स्टाफ को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

राज्यभर के स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक गर्मियों की छुटि्टयां थी। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा था कि छुटि्टयां सात दिन के लिए बढ़ा दी गई हैं लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे फेक बताते हुए इस पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

खबर जरा हटके…

10. AC कोच में फ्री सफर के लिए बना फर्जी इंस्पेक्टर

ezgifcom resize 351782794835 1782811682

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से रेलवे के फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार किया गया। वह चेकिंग स्टाफ पर अपनी धौंस जमा रहा था, तो उसकी कुछ अजीब हरकतों से वहां मौजूद स्टाफ को शक हो गया। जिससे स्टाफ ने बिना देरी किए इसकी सूचना अधिकारियों को दी और आईडी मांगने पर उसकी पोल खुल गई।

जांच में सामने आया कि वह पिछले 6 महीने से ‘सिंघम’ बनकर घूम रहा था और VIP ट्रीटमेंट और फ्री में एसी कोच में सफर करता था। आरोपी की पहचान जावेद अली के रूप में हुई है। इससे पहले भी वह यूपी में भी पकड़ा गया था, जहां उसे कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े।

बाहर आते ही उसने फिर से वही काम शुरू कर दिया। लेकिन जालंधर से लुधियाना जाते वक्त उसे पकड़ लिया गया। वह कर्नाटक का रहने वाला है और 2013 रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments