Last Updated:
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप हैं कि शादीशुदा मुस्लिम युवक ने पहले सुरभि नामक की एक ब्राह्मण युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर उसे ड्रग्स और शराब की लती बना दिया. अब इसी युवक पर युवती की हत्या करने का आरोप लगा है. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से सामने आए लव जिहाद के इस मामले में एक युवती को अपनी जान गवानी पड़ी है. आया है.
Love Jihad: कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में एक होमस्टे से युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. मृतका की पहचान साई सुरभि के रूप में हुई है. पुलिस का शुरुआती शक है कि सुरभि की हत्या उसके बॉयफ्रेंड मोहम्मद संजीथ अली ने की और इसके बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की. फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए चिक्काबल्लापुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच जारी है.
पुलिस के मुताबिक, साई सुरभि मूल रूप से कर्नाटक के येडियूर की रहने वाली थीं और ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती थीं. बताया जा रहा है कि उनकी मुलाकात केरल के रहने वाले मोहम्मद संजीथ अली से कैब बुकिंग के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई. और जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई. कुछ समय बाद, वे दोनों बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट इलाके में एक साथ रहने लगे.
उसने हमारी बेटी को शराब और ड्रग्स की लत लगा दी…
सुरभि के परिवार ने आरोप लगाया है कि संजीथ अली ने उनकी बेटी को शराब और ड्रग्स की लत लगाई. परिवार का दावा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कुमारस्वामी लेआउट पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है. आरोप है कि एक पार्टी के दौरान उसके पास से ड्रग्स बरामद हुई थी. परिवार के मुताबिक, जब सुरभि की मां ने इस रिश्ते का विरोध किया और पुलिस से शिकायत की, तब सुरभि ने पुलिस के सामने कहा था कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर सकती हैं. इसके बाद भी वह संजीथ अली के साथ ही रहती रहीं.
मां का आरोप- सुरभि के साथ कई बार की गई मारपीट
सुरभि की मां का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ कई बार मारपीट की गई. उन्होंने यह भी दावा किया कि सुरभि को गंभीर शारीरिक चोटें पहुंचाई गई थीं. बाद में उन्हें मैसूर के एक रिहैब सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां करीब छह महीने तक उनका इलाज चला. इलाज पूरा होने के बाद वह अपनी मां के साथ रहने लगी थीं. परिवार का कहना है कि बाद में सुरभि फिर किसी तरह संजीथ अली के संपर्क में आ गईं. सुरभि की मां गीता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही कुमारस्वामी लेआउट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी.
मां ने आरोपी को बताया शादीशुदा, कहा- हुआ लव जेहाद
गीता का दावा है कि संजीथ अली ने चिक्काबल्लापुर के होमस्टे में सुरभि की हत्या की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ केरल में भी कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं. गीता ने संजीथ अली को ड्रग एडिक्ट और ड्रग पैडलर बताते हुए आरोप लगाया है. उनके अनुसार, उसने उनकी बेटी को ड्रग्स और जहर दिया. उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है. सुरभि की मां ने इस पूरे मामले को ‘लव जिहाद’ से जुड़ा बताते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



