Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: महिलाओं को ₹1000 देने की स्कीम लॉन्च,...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: महिलाओं को ₹1000 देने की स्कीम लॉन्च, मानसून की एंट्री; सरकारी डॉक्टरों को पीटा – Jalandhar News


.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर महिलाओं से जुड़ी रही। सीएम भगवंत मान ने मावां धीयां सत्कार योजना लॉन्च की। महिलाओं के खातों में ₹1100 करोड़ ट्रांसफर किए।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. मानसून की एंट्री, कल तक पूरे प्रदेश को कवर करेगा

चंडीगढ़ से होते हुए मानसून की पंजाब में एंट्री हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पहले यह 30 जून को चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन एक दिन की देरी से आज पहुंचा। मानसून का रूट पिछले 5 सालों से एक जैसा है। यह उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा के ऊपरी जिलों अंबाला-पंचकूला से चंडीगढ़ में प्रवेश किया और फिर पंजाब के रोपड़, होशियारपुर, पठानकोट की तरफ निकला।

सुबह के वक्त चंडीगढ़, गुरदासपुर, पठानकोट और मोहाली में भी जमकर बारिश हुई। जबकि कई जगह बालद छाए रहे। पठानकोट में करीब 5 घंटे हुई बारिश के बाद शहर में सड़कों पर करीब 3 से 4 फीट तक जगह-जगह पानी भर गया। इसक अलावा खड्डी नाला उफान पर आ गया, जिससे पानी पुल के ऊपर से जाने लगा।

जालंधर में आंधी से कोर्ट रोड पर सफेदे का पेड़ गाड़ियों पर गिर गया। इससे 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. महिलाओं के खाते में ₹1100 करोड़ ट्रांसफर

whatsappvideo2026 07 01at124342pm ezgifcom resize1 1782897707

पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं के खाते में आज (1 जुलाई) ₹1100 करोड़ ट्रांसफर किए गए। इसकी शुरूआत CM भगवंत मान अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से की। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार और दलित (SC) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिला। पहली बार सरकार ने 3 महीने की राशि इकट्‌ठी दी।

जिसमें जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और SC वर्ग की महिलाओं के अकाउंट में साढ़े 4 हजार रुपए दिए गए। सभा में बैठी एक महिला के मोबाइल पर साढ़े 4 हजार का पहला मैसज आया। CM मान ने कहा कि कल तक 40 लाख महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। महिलाओं को जुलाई, अगस्त और सिंतबर तक की रकम दी गई है।

सीएम के भाषण के बीच एक महिला मंच पर पहुंची और खुद के फोन पर आया मैसेज सीएम को दिखाया। सीएम ने फोन पकड़कर मैसेज पढ़कर कहा कि 4500 रुपए आ गए जी। इसके बाद महिला ने कहा- मेरी चार बेटियां हैं, उनका खर्च तो निकलेगा ही। (पढ़ें पूरी खबर)

3. अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, पुलिस पर भी तलवार तानी

img29711782843469 1782898097

लुधियाना सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तीन युवकों ने हंगामा कर दिया। शिमलापुरी से मेडिकल करवाने आए युवकों ने नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से गाली-गलौज की। हंगामा इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टर के कमरे के दरवाजे पर ताबड़तोड़ लातें मारीं, इसके बाद डॉक्टरों से मारपीट की।

बचाव में आई पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई और पुलिस पर तलवार से हमले की कोशिश हुई। इस पूरी घटना से करीब 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत का माहौल रहा और मरीजों की सांसें अटकी रहीं। घटना का वीडियो भी सामने अया है। पुलिस ने इस मामले एक महिला को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला रात करीब साढ़े 10 बजे का है। 3 युवक एक ऑटो में सवार होकर अपना मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी ड्यूटी पर मौजूद ईएमओ डॉ. हरीश और डॉ. अवतार के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टरों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)

4. अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 यात्रियों की मौत

whatsappvideo2026 07 01at84508am1 ezgifcom resize1 1782897963

पंजाब में बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्राला से टकरा गया। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना खतरनाक हुआ कि टेंपो ट्रैवलर करीब 4 फीट तक पिचक गया।

घायलों को तत्काल बठिंडा के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान से टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर 11 से 12 लोग अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे उकना टेंपो ट्रैवलर बठिंडा के डाबा जोर गांव, जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच पहुंचा, जहां पर पहले से ही सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर)

5. पावरकॉम के कंट्रोल रूम बने, हेल्पलाइन नंबर जारी

ezgifcom resize 41782868659 1782897866

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने गर्मी और धान की बुवाई के सीजन के चलते कंट्रोल रूम बनाए हैं। उपभोक्ताओं को बिना कट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में मॉनिटरिंग की तैयारी की है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हर जोनल स्तर और पटियाला के मेन ऑफिस में विशेष कंट्रोल रूम बनाए हैं। जहां हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी शिकायत भेज सकते हैं। बिजली सप्लाई ठप होने या बिल से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।

उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ‘PSPCL कंज्यूमर सर्विस मोबाइल ऐप’ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। विभाग के अनुसार, यदि कोई उपभोक्ता अपनी शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं है, तो वह मोबाइल ऐप के जरिए अपनी फीडबैक दोबारा 1912 पर भेज सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. अश्लील फोटो पर 2 निहंग आमने-सामने

ezgifcom resize 2026 06 30t1957443701782831910 1782898290

निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो लीक होने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए हैं। परवाना ने कहा कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। वह जहां भी मिलेगा, वहीं जवाब दिया जाएगा। उन्होंने विक्की पर किन्नर से शादी करके उसे छोड़ने और शराब की बोतल रखकर केक काटने का आरोप लगाया। इस पर अब विक्की ने पलटवार किया है।

विक्की ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित किया जाए। उन्होंने दावा किया कि यदि कोई यह साबित कर दे कि वायरल तस्वीरें एआई से बनाई गई हैं या उनके ऊपर लगाए गए अन्य आरोप सही हैं, तो वह उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

विक्की ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने फोटो और पिता की क्रॉप की गई तस्वीरें साझा कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वर सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने परवाना को चुनौती दी कि अगर दम है तो वह उनसे दिल्ली में मिले। विक्की ने कहा- दिल्ली आ, केवल मैं और तू मिलते हैं। तुझे नंगा करके मारूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

7. CM मान बोले- किसी की वोट नहीं कटने देंगे

ezgif 62f7e9ddb9e183041782898877 1782900139

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपने वोट की पुष्टि के लिए लोगों से गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रक्रिया के दौरान किसी की भी वास्तविक वोट को काटने नहीं देगी।

राज्य में SIR के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 24 जुलाई तक घर-घर जाकर वोटर सूचियों की पुष्टि और सुधाई करेंगे। राज्य में लगभग 90 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग पहले ही हो चुकी है और बाकी बचा काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

CM ने कहा बीएलओ हर घर जाकर गणना फॉर्म उपलब्ध करवा रहे हैं और वोटरों को इसे भरने में मदद भी कर रहे हैं। वोटरों की सुविधा के लिए फॉर्म के साथ कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं लिए जा रहे हैं। सिर्फ मौजूदा विवरणों की पुष्टि की ही जरूरत है। अगर कोई घर बंद मिलता है तो बीएलओ वहां सूचना पर्ची (इनफॉर्मेशन स्लिप) और स्टिकर लगाएगा। बी.एल.ओ. भरा हुआ फॉर्म लेने के लिए उस घर में कम से कम तीन बार दौरा करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. स्कूल खुलते ही बम से उड़ाने की धमकी मिली

comp 113 117721698231782882163 1782899180

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम नायब सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी मेल पर आई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट रहो गई। चंडीगढ़ के स्कूल आज ही गर्मी की छुटि्टयों के बाद खुले हैं। इसके बाद यह मेल आई है। पहले सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला।

इसके बाद एक-एक कर सेक्टर-37बी और 37डी के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-38 के विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-26 के सेक्रेड हार्ट स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-40 के डीपीएस तथा सेक्टर-9 के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलने की सूचना मिली।

मेल में लिखा चंडीगढ़ बनेगा खालिस्तान। 15 अगस्त पंजाब के सिखों का आजादी दिवस नहीं। कोई भी बच्चा 15 अगस्त को परेड में न जाए। हरियाणा रेल ट्रैक निशाने पर है। अंबाला से दिल्ली ट्रेन में सफर न करो। मेल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी जिक्र है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका

807baa88 d7f1 4309 8038 1e007aaf5757 1782904663

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने रिश्वत मामले में दर्ज एफआईआर और ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही को रद्द करने की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि याचिका में कोई मेरिट नहीं है और इसे स्वीकार करने का कोई आधार नहीं बनता।

यह मामला वर्ष 2022 का है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा को अपने एक सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। विजिलेंस का आरोप है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले से अपना नाम हटवाने के लिए अरोड़ा ने एआईजी को एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश की थी।

जांच एजेंसी के अनुसार, तय सौदे के तहत अरोड़ा पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपए लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर जरा हटके…

10. पुलिसकर्मी ने रिश्वत लेकर ट्रक ड्राइवर को दी एंट्री

recording2026 07 01125432 ezgifcom resize178289078 1782899349

जालंधर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ट्रक ड्राइवर से रिश्वत ली। इसका वीडियो मानवाधिकार कार्यकर्ता आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। आरती का दावा है कि शहर में ‘नो एंट्री’ के बावजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ट्रक ड्राइवर से ₹100 की रिश्वत ली और उसे शहर में एंट्री करने की अनुमति दे दी।

यह घटना जालंधर की मुख्य सब्जी मंडी के पास की है। वीडियो के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस का कर्मचारी गाड़ी में बैठा हुआ था। आरती ने दावा किया कि ड्राइवर ट्रक से उतरा और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को पैसे पकड़ाए। जब ड्राइवर से पूछा गया कि उसने कितने पैसे दिए, तो उसने कहा कि ₹100 दिए।

वीडियो में आरती और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। आरती ने पुलिसकर्मी से पूछा- “गाड़ी में बैठकर ड्यूटी हो रही है आपकी? आपने इनसे किस बात के पैसे लिए?” सवाल सुनते ही पुलिसकर्मी पहले असहज नजर आया और खुद को बचाने की कोशिश करने लगा। बाद में उसने सफाई देते हुए कहा कि उसने सिर्फ गाड़ी को रोका था। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments