HomeराजनीतिAaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 July: भारत vs इंग्लैंड,...

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 July: भारत vs इंग्लैंड, कौन जीता आज के मैच का टॉस


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम आज अपना पहला मुकाबला खेल रही है। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमों का प्रयास पहला मैच जीतकर सीरीज का धाकड़ आगाज करने का रहेगा। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में श्रेयस अय्यर की टीम की कड़ी परीक्षा है। भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी की खराब शुरुआत रही है। आयरलैंड दौरे पर दो मैचों के लिए गई टीम इंडिया को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। उस हार को भूलकर टीम इंडिया को अपना बेस्ट प्रयास करना पड़ेगा। इंग्लैंड की कंडीशंस भी अहम मुद्दा है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

IND vs ENG: टॉस कौन जीता?

भारत ने टॉस जीतकर पीली बैटिंग करने का फैसला लिया। वैभव सूर्यवंशी को आज भी मौका नहीं मिला। भारत का बल्लेबाजी क्रम मुख्य समस्या बनकर सामने आया है। आयरलैंड में टॉप क्रम से लेकर मिडल ऑर्डर तक सब कुछ फ्लॉप रहा था। इसी वजह से भारतीय टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा था। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। उनके अलावा ऑल राउंडरों को गेंद और बल्ले दोनों से अपना बेस्ट देना होगा।

इंग्लैंड के ये प्लेयर घातक (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदानों पर हमेशा अच्छा करती है, हैरी ब्रूक की कप्तानी में इस टीम के पास कई मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं। जोस बटलर, फिल सॉल्ट आदि पर नजर रहने वाली है। उनके अलावा गेंदबाजी में आदिल राशिद सबसे अहम प्लेयर माने जा सकते हैं। उनकी गूगली से बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है। सबसे ख़ास बात तो यह है कि इंग्लैंड ने मुकाबले में टॉस से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर चौंकाने वाला काम किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, साकिब महमूद

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments