Homeट्रैवलमानसून में घूमने के लिए बेस्ट है जहानाबाद की यह पहाड़ी! हरियाली...

मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है जहानाबाद की यह पहाड़ी! हरियाली पर आ जाएगा दिल


Last Updated:

Picnic Spot : घूमने वालों को हर मौसम पसंद आता है. सीजन से प्लान तैयार करते हैं. बिहार से हैं, तो बहुत बार दूसरे राज्य में मौजूदा जंगल और पहाड़ की सैर करने जाते होंगे. हालांकि, बहुत लोग प्रदेश में ही मौजूद जल, जंगल और झरने घूमने का शौक रखते हैं. बरसात का मौसम आ गया है. हालांकि, अभी भी बारिश का इंतजार है. कहीं कहीं वर्षा हो रही है, लेकिन अभी भी कुछ जगह इंतजार है. ऐसे मे आज हम आपको एक खास प्लेस के बारे मे बताने जा रहे हैं.

क्या आप भी बरसात में बिहार के जंगल और पहाड़ की सैर करने का प्लान बना रहे हैं? यदि हां, तो चलिए फिर हम यहां के बारे में बताते हैं कि ऐसी कौन सी जगह है, जहां आप बरसात में घूमने का प्लान कर सकते हैं और वो भी बेहद कम खर्च में. बमुश्किल ₹1000 में आपका ट्रिप पूरा हो सकता है. इसके लिए आपको जहानाबाद जिला आना होगा. जहानाबाद जिले अपनी ऐतिहासिकता के लिए जाना जाता है और राजधानी पटना से 45 किमी की दूरी पर अवस्थित है.

HYP 5860796 img 20240815 110717 watermark 01072026 211408 3

जहानाबाद में घूमने की कई जगह हैं, लेकिन पहाड़ की सैर करना है तो वाणावर की पहाड़ी और बनवरिया पहाड़ शामिल है. यहां आकर सुकून की तलाश कर सकते हैं. वाणावर पहाड़ की चोटी पर भगवान शंकर की बहुत ही प्राचीन मंदिर है. यहां सावन महीने में लाखों श्रद्धालु बाबा भोले के दर्शन को पहुंचते हैं. वहीं, जहां बात करूं बनवरिया पहाड़ की तो यहां भी भगवान भोले का अद्भुत शिवलिंग है. इसकी भी महत्ता बहुत अधिक है. बारी बारी से एक पहाड़ की खूबियां जानते हैं.

HYP 5860796 img 20240815 104559 watermark 01072026 211523 4

वाणावर की पहाड़ी, बिहार की ऐतिहासिक पहाड़ी में से एक है. यहां का दृश्य बहुत ही अद्भुत है. पर्यटनीय दृष्टिकोण से यह स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है. इसकी ऐतिहासिक का प्रमाण यहां मौजूद गुफाएं हैं, जिसका निर्माण सम्राट अशोक के द्वारा करवाया गया था. वो भी आजीवक सम्प्रदाय के लिए. जिस प्रकार से यहां की महत्ता है उसी हिसाब से अब विकास कार्य भी किए जा रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5860796 img 20240815 110322 watermark 01072026 211620 5

वाणावर की ऊंची चोटी तक पहुंचने को रोप वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. अब सावन से पहले शुरुआत का इंतजार हो रहा है. इसके अलावा राजस्थानी पत्थर से पहाड़ की चोटी तक जाने का रास्ता भी है. इसके अतिरिक्त भी कई ऐसे सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए हैं. ठहरने से लेकर अन्य कई सुविधाएं मौजूद हैं. यहां तक आप आसानी से अपनी निजी वाहन या कमर्शियल वाहन से पहुंच सकते हैं. जिला मुख्यालय से 23 किमी की दूरी है और नजदीक का शहर मखदुमपुर है.

HYP 5860796 img20240826wa0071 watermark 01072026 211722 6

इधर, बनवरिया पहाड़ भी जिले का बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है. यहां तो बरसात में खूबसूरत नजारा दिखेगा. इस स्थान पर पहाड़ की चोटी तक पहुंच गए तो ऊपर से कलकल करती नदियां और जंगल सब दिखाई देगा. चोटी तक पहुंचने का एक मात्र मार्ग सीढ़ी ही है, जिसकी वस्तुस्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है. संभलकर जाना पड़ता है. हालांकि, एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए दृश्य बहुत मनोहर मिलेगा.

HYP 5860796 videoshot 20240826 185054 watermark 01072026 21183 7

बनवरिया पहाड़ तक पहुंचने को आप या तो हुलासगंज प्रखंड से आ सकते हैं. अन्यथा घोसी से नहर किनारे से सीधा यहां तक पहुंचा जा सकता है. जहानाबाद जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर यह रास्ता बरसात में बहुत ही आनंददायक सफर एहसास कराएगा. इसके साथ ही वहां तक पहुंचने पर अलग मजा होगा. खर्च की बात करें तो दोनों जगह पहुंचने में ₹1000 में सफर पूरा हो जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments