Cricket
oi-Naveen Sharma
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। शुरुआती झटकों के बावजूद अभिषेक शर्मा, कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे की अहम पारियों की बदौलत भारत चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन सिर्फ 1 रन बनाकर साकिब महमूद का शिकार बने। इसके बाद ईशान किशन भी 2 गेंदों में खाता खोले बिना रन आउट हो गए। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 245.83 रहा। उन्होंने पावरप्ले में इंग्लैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया और भारत को तेज शुरुआत दिलाई।
श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, शिवम दुबे की तेज पारी
अभिषेक शर्मा के साथ श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 47 गेंदों पर 68 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। अय्यर ने एक छोर संभाले रखा और मध्यक्रम के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए तथा 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत 189 रन तक पहुंच सका। इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने 3 विकेट झटके।



