Homeटेक्नोलॉजीएमपी-यूपी में बारिश से सड़कें डूबीं, उज्जैन में युवक बहा: कानपुर...

एमपी-यूपी में बारिश से सड़कें डूबीं, उज्जैन में युवक बहा: कानपुर मेडिकल कॉलेज में पानी भरा; राजस्थान में सड़क धंसी, जैसलमेर में रेत का बवंडर




राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश के बाद सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के माइनर ओटी में पानी भर गया। यहां से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया। वहीं ओटी के पास कॉरिडोर में फॉल सिलिंग गिर गई। जयपुर में सड़क धंस गई और 10 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। जैसलमेर के रामदेवरा में शुक्रवार शाम रेत का बवंडर आया। इससे दिन में ही अंधेरा छा गया। दुकानें बंद हो गई। दिन में ही गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत 26 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। हरदा में माचक नदी उफान पर आने से 12 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। नर्मदापुरम में सड़कें पानी में डूब गईं। उज्जैन में पुलिया पार करने की कोशिश में युवक मोटरसाइकिल समेत बह गया। यूपी के 20 जिलों में बारिश हुई। मथुरा में भारी बारिश से रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी भर गया। कानपुर में GSVM मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। कारें-बाइकें आधी डूब गईं। झांसी में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। पंजाब के पठानकोट में माता वैष्णो देवी की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस रेलवे अंडरपास (पुल नंबर-3) के नीचे 8 फीट पानी में फंस गई। बस में 13 बच्चों सहित 55 यात्री सवार थे, जो पानी बढ़ता देख बेहद घबरा गए। मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है… मानसून 3 दिन देरी से आया, 3 दिन पहले पूरे देश कवर करेगा मानसून ने 1 जून की जगह 3 दिन लेट 4 जून को भारत में एंट्री ली थी। इस दौरान कई राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। बीच-बीच में ‘ब्रेक मानसून’ जैसी स्थिति बनने से यह आशंका जताई जाने लगी थी कि इस बार मानसून पूरे देश को सामान्य समय से देर से कवर करेगा। हालांकि, जुलाई की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र और अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली। देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल 5 जुलाई: 6 जुलाई:



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments