Cricket
oi-Naveen Sharma
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला मेजबान इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत की शुरुआत तेज रही। अभिषेक शर्मा ने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 24 गेंदों में 43 रन बनाए। दूसरे छोर पर इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें थीं। युवा बल्लेबाज ने बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल रहे। डेब्यू मैच में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भारत के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, हालांकि पहली पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने संभाली पारी
दो विकेट के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत की पारी को मजबूती दी। ईशान ने 40 गेंदों पर 49 रन की अहम पारी खेली और अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रन बनाकर रन गति बनाए रखी। आखिर में तिलक वर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर भारत को 190 रन तक पहुंचाया, सैम करन ने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 3 विकेट झटके।
इंग्लैंड की खराब शुरुआत के बाद बेथल ने पलटा मैच
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। फिलिप सॉल्ट और जोस बटलर दोनों खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद भारत मैच में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा था।
हालांकि इसके बाद जैकब बेथल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए और हैरी ब्रूक (39) तथा टॉम बैंटन (39) के साथ अहम साझेदारियां कर भारत की पकड़ ढीली कर दी। बेथल ने आखिर तक टिककर बल्लेबाजी की और इंग्लैंड को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी। भारत की हार में रवि बिश्नोई का 17वां अहम रहा, जिसमें 29 रन आए और दो फ्री हिट पर छक्के लगे। अर्शदीप ने 3 विकेट झटके लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।



