Homeव्यवसाय'हिंदुओं को लूटने वाले सत्ता में हैं': उद्धव ने शुरू किया राम...

‘हिंदुओं को लूटने वाले सत्ता में हैं’: उद्धव ने शुरू किया राम रक्षा आंदोलन, क्या BJP को घेर पाएंगे ठाकरे


शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले को लेकर अपना ‘राम रक्षा’ आंदोलन शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सत्ता में बैठे लोग ही हिंदुओं को लूट रहे हैं। इसके साथ ही ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे पर सत्तारूढ़ बीजेपी को घेरने की कोशिश की। मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने ‘हनुमान स्तोत्र’, ‘हनुमान चालीसा’ और ‘राम रक्षा स्तोत्र’ का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। 

‘BJP-मुक्त राम’ का नारा 

 रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘अगर कोई हिंदुत्व का गलत इस्तेमाल करके मंदिर को लूटता है, तो हिंदू उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।’  उद्धव ठाकरे ने रैली में ‘BJP-मुक्त राम’ का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी एक दल के नहीं, बल्कि सभी के हैं।

फडणवीस ने क्या कहा?

ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया। गढ़चिरौली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उद्धव ठाकरे को ‘आखिरकार भगवान राम की याद आ गई।’, हमारी तो बस यही इच्छा थी कि उन्हें राम की याद आए। उन्होंने राम का रास्ता छोड़ दिया था, इसलिए उनकी पार्टी का पतन हुआ। अगर वे राम के मार्ग पर चलते हैं तो यह उनके लिए अच्छा होगा। सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि मुझे उम्मीद है कि वे हर दिन ‘राम रक्षा’ का पाठ करेंगे।”

हिंदुत्व के मुद्दे पर बंटी थी शिवसेना

2019 में बीजेपी से अलग होकर कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन करने के बाद से बीजेपी लगातार उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व छोड़ने का आरोप लगाती रही है। यही मुद्दा 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत का भी प्रमुख कारण बताया गया था, जिसके बाद शिवसेना दो हिस्सों में बंट गई।

’12 साल तक लगा भगवा सरकार है, लेकिन…’

अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘पिछले 12 वर्षों तक हमें लगा कि हमारी भगवा सरकार सत्ता में है। अटल जी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) कहा करते थे कि अब हिंदुओं की पिटाई नहीं होगी। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि आज सत्ता में बैठे लोग ही हिंदुओं को लूट रहे हैं।’ भगवा कुर्ता पहने ठाकरे ने कहा कि किसी लुटेरे से उसी की लूट की जांच नहीं कराई जा सकती। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, वरना सभी को क्लीन चिट मिल जाएगी। जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, वे चुप नहीं बैठेंगे। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाने का आह्वान किया।

‘बाल ठाकरे ने हिंदुओं को जगाया, अब उन्हें सम्मोहित किया जा रहा’

उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ने हिंदुओं को जगाने का काम किया था, लेकिन आज उन्हें सम्मोहित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर पुलिस की सख्ती: क्या पुराने केस में बढ़ने वाली है मुश्किलें; जानें पूरा मामला

क्या है राम मंदिर चंदा घोटाले का मामला?

राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित हेराफेरी का मामला 7 जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में मंदिर के चंदे और उसकी गिनती की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच अभी जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments