जयपुर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ट्रक और बस बॉडी-बिल्डर्स को भरोसा दिलाते हैं कि वह उनके मुद्दे उठाएंगे।
राहुल गांधी राजस्थान के जयपुर में बस और ट्रक की बॉडी बनाने वाली वर्कशॉप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाले कारीगरों और उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत की।
उन्होंने आरोप लगाया- मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारे बनकर रह गए हैं। मोदी सरकार बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही हैं। तकनीकी खराबी के कारण बसों में लगने वाली आग का दोष उन कारीगरों पर लगाया जा रहा है, जो केवल गाड़ी की बॉडी तैयार करते हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर मुलाकात का वीडियो शेयर किया।

राहुल ने बस-ट्रक की बॉडी बनाने वालों से मुलाकात की, 4 तस्वीरें…

राहुल गांधी को वर्कशॉप में बन रही बस के बारे में जानकारी दी गई।

वर्कशॉप में काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की।

राहुल गांधी ने बस के अंदर लगी मशीन को छूकर देखा।

बस के अंदर जाकर राहुल गांधी ने उसकी बनावट का जायजा लिया।
राहुल बोले- छोटे उद्योग बंद होने से रोजगार खत्म हो रहा
- राजस्थान के स्थानीय बस और ट्रक बॉडी-बिल्डर्स से मुलाकात के दौरान ऐसा भारत देखने को मिला, जो अपने दम पर रोजगार पैदा करता है।
- लोहे की चादरें, वेल्डिंग की चिंगारियां, हथौड़ों की आवाज इन सबके बीच कारीगर अपनी मेहनत और हुनर से भारत का भविष्य गढ़ रहे हैं।
- जयपुर की बस-ट्रक बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप में ऐसा भारत दिखता है, जो अपने हाथों से रोजगार भी पैदा करता है और देश की रफ्तार भी तय करता है।
- छोटे उद्योग बंद होने से सिर्फ फैक्ट्री नहीं, बल्कि लोगों का हुनर और रोजगार भी खत्म होता है। हम कारीगरों का हक नहीं छिनने देंगे।
- फेरारी और रोल्स-रॉयस जैसी कंपनियों के स्तर का हुनर रखने वाले इन कारीगरों को मदद मिलने के बजाय नियमों के बोझ से काम बंद करना पड़ रहा है।

18 मार्च: राहुल-प्रियंका ने नितिन गडकरी से मुलाकात की
राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान के ट्रक और बस बॉडी-बिल्डर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने उद्योग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की थी।

राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 18 मार्च को नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।
गडकरी से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि ट्रक और बस बॉडी-बिल्डर्स को लाइसेंस लेने में भारी खर्च उठाना पड़ता है और प्रक्रिया भी लंबी है। उन्होंने बताया था कि गडकरी ने उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
राहुल कभी मैकेनिक से कभी ऑटो ड्राइवर से मिले, 5 PHOTOS

मई 2026 में राहुल दिल्ली के बंगाली मार्केट स्थित टोडरमल पार्क में ऑटो रिक्शा चालकों के बीच पहुंचे थे। वहां उन्होंने ऑटो चालकों के साथ भोजन किया था।

दिसंबर 2024 में राहुल ने कालकाजी सब्जी मंडी में सब्जी दुकानदारों और आम लोगों से मुलाकात की।

सितंबर 2023 में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल कुलियों से मिले। लाल शर्ट पहनकर सामान भी उठाया।

जून 2023 में राहुल दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिकों के बीच गए। वहां बाइक रिपेयरिंग सीखी और मैकेनिकों से बातचीत की।

मई 2023 में राहुल ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक में सफर किया। उन्होंने ड्राइवरों से सड़क, कमाई और काम की समस्याओं पर बात की और ढाबे पर भी समय बिताया।
——————————
ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी बोले- पेपर लीक, महंगी फीस और बेरोजगारी पर छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने को ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। उन्होंने 18 जून को कहा कि यह अभियान पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ियां, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का मंच बनेगा। पूरी खबर पढ़ें…
-
गुजरात में शेर का किसान पर हमला, VIDEO: हाथ जबड़े में आधे घंटे दबाए रखा, फिर छोड़ा; एक और व्यक्ति पर भी हमले की कोशिश की
0:51
- कॉपी लिंक
शेयर
-
PM मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया: देश की 85% आबादी मुस्लिम, फिर भी गरुड़ एयरलाइन, नोट पर गणेश की तस्वीर छपी
1:31
- कॉपी लिंक
शेयर
-
शिमला में 4 गाड़ियों पर गिरा पेड़: चंबा में कार पर पत्थर गिरने से लड़की की मौत, रामपुर में फ्लैश फ्लड, पागल नाला में बाढ़
0:30
- कॉपी लिंक
शेयर
-
महाराष्ट्र के सातारा में पुल टूटा, क्रेन से कारें निकालीं: मुंबई में रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस-वे बंद; जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, हिमाचल में कार पर पत्थर गिरा
- कॉपी लिंक
शेयर




