जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार के 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों और पिता की मौत हो गई। मां के दोनों पैर टूट गए। हादसा इतना भीषण था कि बच्चों के शवों के चिथड़े उड़ गए। एक बच्चे के शव के दो टुकड़े हो गए। सभी लोग नाले में गिर गए। हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाइपास पर कमला नेहरू नगर में मंगलवार सुबह 8:46 बजे हुआ। मृतकों की पहचान राजसमंद के जैतपुरा निवासी चंद्रप्रकाश (40) और उनके बेटों रमेश (11), रतन (10), दीपक (8) के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी (35) गंभीर रूप से घायल है। कैलाशी के दोनों पैर टूट गए हैं। एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा में इलाज चल रहा है। गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था परिवार हादसे का शिकार बागरी समाज का परिवार वैशाली नगर में गांधी पथ पर फुटपाथ पर रहता था। फुटपाथ पर झाड़ू बनाकर बेचता था। आज सुबह गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेलर रेलिंग को तोड़ते हुए माता-पिता और तीनों बच्चों को कुचल दिया। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल माता-पिता को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को नाले से निकाला। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया। हादसे की 4 PHOTOS… हादसे की चश्मदीद कैलाशी से भास्कर रिपोर्टर ने बातचीत की… सवाल- हादसा कैसे हुआ ? जवाब – हम लोग गाड़ी के इंतजार में सड़क किनारे बैठे थे, मेरे बच्चे भी साथ थे। तेज गति से एक ट्रेलर आया और हम सबको कुचलते हुए निकल गया। हम लोगों को बचने का भी मौका नहीं मिला। सवाल- ट्रेलर कितना तेज आ रहा था, क्या आपको बचने का मौका मिला था? जवाब – गाड़ी बहुत तेज आई थी, बचने का भी मौका नहीं मिला। सवाल- ट्रेलर को रफ्तार में आता देखा, तो आपको क्या लगा था? जवाब – हमें लगा था, हम लोग नहीं बचेंगे। सवाल- हादसे के बाद आपको होश कब आया? जवाब -अस्पताल में आने के बाद होश आया। पति और तीन बेटों को खोने के बाद कैलाशी सदमे में है। कैलाशी का एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके दोनों पैर टूट गए। …. ये खबर भी पढ़ें… लिफ्ट मांगी, उसी ट्रेलर ने कुचला, 4 की मौत, VIDEO:हादसे की वजह- पुलिया से उतरते ही डिवाइडर नहीं, 25% वाहन लेते हैं यू-टर्न, अवैध बस स्टैंड कार-बाइक की टक्कर, दो बहनों और पोते की मौत: हरियाणा में रिश्तेदार की शोकसभा से लौट रहे थे, ड्राइवर फरार हादसे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
जयपुर में परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत: बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, मां के पैर टूटे; ट्रेलर के 5 चालान पेंडिंग – Jaipur News
RELATED ARTICLES



