Homeअपराधगुरुग्राम एनकाउंटर में ढेर हुए 4 बदमाश कौन, कौन था टारगेट? नांदल...

गुरुग्राम एनकाउंटर में ढेर हुए 4 बदमाश कौन, कौन था टारगेट? नांदल गैंग की कुंडली जानिए


Last Updated:

Gurugram Encounter: दिल्‍ली से सटे मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में रात के समय अचानक से गोलियों की आवाज सुनकर लोग चौंक गए. कुछ बदमाशों ने एक बिजनेसमैन के घर पर हमला कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपराधियों को चारों तरफ घेर लिया और उन्‍हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उन्‍होंने पुलिस टीम पर भी फायर कर दिया.

Zoom

गुरुग्राम के सुशांत लोक में पुलिस और नांदल गैंग के बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में 4 क्रिमिनल्‍स मारे गए हैं, जबकि एक घायल हो गया है. (फोटो: ANI)

Gurugram Encounter: दिल्‍ली-एनसीआर के प्रमुख शहरों में से एक मिलेनियम सिटी गुरुग्राम गुरुवार रात को अचानक से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. स्‍थानीय लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया कि अचानक से क्‍या हो गया. दोतरफा गोलीबारी से लोग दहशत में आ गए. फिर कुछ देर के बाद माहौल शांत हुआ तो हकीकत का पता चला. दरअसल, गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में बदमाशों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 5 बदमाशों को गोली लगी, जिनमें से 4 की मौत हो गई, जबकि एक बदमाश का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. मुठभेड़ में 3 पुलिसवाले भी घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी क्रिमिनल्‍स दीपक नांदल गैंग के मेंबर थे और उन्‍हें विदेश में बैठे अपने आका से निर्देश मिल रहे थे. हरियाणा पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम और दीपक नांदल गैंग के शूटरों के बीच सुशांत लोक फेस-2 इलाके में गुरुवार रात भीषण मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 4 अपराधी मारे गए, जबकि एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया. मुठभेड़ में गुरुग्राम पुलिस के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि दीपक नांदल के शूटर एसजीटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे और पार्टनर विशाल बेरी के घर पर फायरिंग करने आए थे. उस समय विशाल बेरी घर पर ही मौजूद थे. इनसे एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी.





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments