Homeट्रैवलराजस्थान के लिए गर्व का पल! दुनिया के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में...

राजस्थान के लिए गर्व का पल! दुनिया के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में चमका उदयपुर


Last Updated:

Udaipur Best Tourist Destination: राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. शानदार झीलों, ऐतिहासिक महलों, समृद्ध संस्कृति और शाही मेहमाननवाजी के दम पर उदयपुर को दुनिया की 12वीं और एशिया की 8वीं सर्वश्रेष्ठ सिटी का स्थान मिला है. इस उपलब्धि ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है. हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता, विरासत और लग्जरी अनुभव का आनंद लेने पहुंचते हैं. यह सम्मान उदयपुर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान दिलाने वाला साबित होगा.

झीलों, महलों और शाही विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर उदयपुर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है. प्रतिष्ठित ट्रैवल मैगजीन ट्रैवल एंड लीजर के वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड-2026 में उदयपुर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन शहरों की सूची में 12वां और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में 8वां स्थान मिला है. यह उपलब्धि न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है. रैंकिंग दुनिया भर के लाखों पर्यटकों द्वारा दिए गए अनुभव, रिव्यू और वोटिंग के आधार पर तैयार की गई है.उदयपुर को इस सूची में 89.91 अंक प्राप्त हुए हैं, जो इसकी बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता का प्रमाण हैं.

HYP 5865245 img20260711wa0010 watermark 12072026 184942 3

सूची में उदयपुर ने भारत के अन्य प्रमुख पर्यटन शहरों से बेहतर प्रदर्शन किया है. जयपुर को 89.00 अंकों के साथ दुनिया में 16वां और एशिया में 10वां स्थान मिला, जबकि मुंबई 88.56 अंकों के साथ दुनिया में 21वें और एशिया में 12वें स्थान पर रही. लगातार कई वर्षों से उदयपुर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है.पिछोला और फतेहसागर जैसी झीलें, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़, बागोर की हवेली, जगमंदिर और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत शहर को दुनिया के अन्य पर्यटन स्थलों से अलग पहचान दिलाती हैं. यही कारण है कि विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ घरेलू पर्यटकों की भी पहली पसंद उदयपुर बनता जा रहा है.

HYP 5865245 img20260711wa0019 watermark 12072026 185057 4

शहर के लिए एक और बड़ी उपलब्धि उसके लक्जरी होटल सेक्टर से जुड़ी है. द लीला पैलेस उदयपुर को भारत के सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट्स की सूची में 97.91 अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला है। वहीं जयपुर का रामबाग पैलेस तीसरे, द ओबेरॉय राजविलास चौथे और द लीला पैलेस जयपुर पांचवें स्थान पर रहे. इसके अलावा द लीला पैलेस उदयपुर ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटलों की सूची में 88वीं रैंक हासिल कर वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है. यह उपलब्धि बताती है कि उदयपुर केवल प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं बल्कि विश्वस्तरीय आतिथ्य और लग्जरी पर्यटन के लिए भी प्रसिद्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5865245 img20260711wa0011 watermark 12072026 185149 5

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग का सीधा असर शहर के पर्यटन उद्योग पर दिखाई देगा. विदेशों में उदयपुर की ब्रांड वैल्यू और मजबूत होगी, जिससे आने वाले महीनों में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है. इसका लाभ होटल उद्योग, ट्रैवल एजेंसियों, टैक्सी संचालकों, गाइड, हस्तशिल्प व्यवसाय, स्थानीय बाजारों और छोटे व्यापारियों तक पहुंचेगा.पर्यटन उदयपुर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और इस तरह की उपलब्धियां स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा करती हैं.

HYP 5865245 img20260711wa0002 watermark 12072026 185236 6

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने कहा कि यह उपलब्धि उदयपुर की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगी. उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान मिली यह अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग आगामी पर्यटन सीजन के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है.इससे विदेशी और देशी दोनों पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा.विभाग भी इस उपलब्धि का प्रचार-प्रसार कर उदयपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में और अधिक प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहा है.

HYP 5865245 img20260711wa0016 watermark 12072026 185336 7

मानसून के मौसम में उदयपुर की प्राकृतिक खूबसूरती अपने चरम पर होती है.झीलें लबालब भर जाती हैं, अरावली की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं और शहर का शाही स्थापत्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. ऐसे समय में मिली यह अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग उदयपुर के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments