Homeअपराधअलवर में दबंगई का तांडव: JCB और लाठियों के साथ पहुंचे 50...

अलवर में दबंगई का तांडव: JCB और लाठियों के साथ पहुंचे 50 हमलावर, घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों को पीटा


Last Updated:

Alwar Crime News: अलवर के विवेकानंद नगर सेक्टर-4 में प्लॉट विवाद को लेकर 40-50 लोगों ने जेसीबी और लाठी-डंडों के साथ एक परिवार पर हमला कर दिया. हमलावरों ने घर की बाउंड्री तोड़ी और महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट की. पीड़ित पिंकी और सुमन मीणा ने आरोप लगाया कि 13 साल पुराने विवाद में जबरन कब्जे के लिए हमला हुआ और सूचना के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Alwar Crime News: प्लॉट विवाद में 50 लोगों का हमला, JCB से तोड़ी बाउंड्री, घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों को पीटा

Alwar Crime News: अलवर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत विवेकानंद नगर सेक्टर-4 में एक प्लॉट के पुराने विवाद को लेकर स्थिति उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब भारी संख्या में आए बदमाशों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि करीब 40 से 50 लोग हाथों में लाठी-डंडे और अवैध हथियार लेकर तथा साथ में एक जेसीबी (JCB) मशीन लेकर उनके घर पहुंचे. हमलावरों ने बिना कोई बात किए सीधे मकान पर धावा बोल दिया.

पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने सबसे पहले घर के बाहर बनी पक्की बाउंड्री वॉल को जेसीबी की मदद से ढहा दिया. इसके बाद बदमाश जबरन घर के भीतर घुस गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की. जब घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने इस गुंडागर्दी का विरोध करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की. इस अचानक हुए हमले में परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

13 साल पुराना भुगतान विवाद, पुलिस देरी से पहुंचने का आरोप
पीड़िता पिंकी मीणा ने रोते हुए आरोप लगाया कि उक्त प्लॉट को लेकर पिछले 13 वर्षों से भुगतान का कोई विवाद चल रहा है, जो कि न्यायालय या आपसी समझाइश के अधीन है. इसके बावजूद अब बाहुबल के दम पर उनके घर पर जबरन कब्जा करने की नीयत से यह जानलेवा हमला कराया गया है. परिवार की अन्य सदस्य सुमन मीणा ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सुमन का आरोप है कि जब बदमाशों ने घर को घेरा, तब उन्होंने तुरंत कई बार पुलिस कंट्रोल रूम (100/112) पर फोन कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस बेहद देरी से मौके पर पहुंची. उनका यह भी कहना है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को कोई पर्याप्त सुरक्षा या राहत मुहैया नहीं कराई गई है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप: इस पूरी वारदात का एक लाइव वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दर्जनों लोग लाठियों के साथ हंगामा कर रहे हैं और जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद अलवर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया है.

इस पूरे मामले पर अभी कोतवाली थाना पुलिस का विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का प्राथमिक तौर पर कहना है कि दोनों पक्षों के बीच प्लॉट को लेकर पुराना विवाद है. पीड़ित परिवार की ओर से नामजद शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जांच के बाद नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments