Homeव्यवसायBiz Updates: भारत और अमेरिका व्यापार समझौते में कोई चुनौती नहीं तय...

Biz Updates: भारत और अमेरिका व्यापार समझौते में कोई चुनौती नहीं तय समय पर होंगे हस्ताक्षर


वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कोई चुनौती नहीं है। दोनों देशों तय समय पर इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। वाणिज्य मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि अनुच्छेद 301 के तहत चल रही जांच अभी जारी है। भारत ने अमेरिकी एजेंसियों को अपना जवाब सौंप दिया है। अग्रवाल ने कहा, अनुच्छेद 301 व्यापार समझौते से अलग है, लेकिन व्यापार संबंधों को देखते समय हम सभी मुद्दों पर समग्र दृष्टिकोण अपनाते हैं। जब दोनों देश समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, तब उसकी दीर्घकालिक स्थिरता का भी ध्यान रखा जाएगा। अमेरिका की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 10% शुल्क के बारे में पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा, वर्तमान मोस्ट फेवर्ड नेशन शुल्क व्यवस्था अभी लागू है। 10% शुल्क की अवधि 24 जुलाई को समाप्त होने वाली है। 




Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments