Homeअपराधसिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर प्रेमिका और उसके देवर को मारी...

सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर प्रेमिका और उसके देवर को मारी गोली, चारों तरफ मच गई चीख-पुकार


Last Updated:

Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक सिरफिरे आशिक ने देवर-भाभी को गोली मार दी. गोली आकाश के हाथ में लगी और वह भी घायल हो गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है.

Zoom

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एकतरफा प्यार के चलते एक सिरफिरे आशिक ने देवर-भाभी को गोली मार दी. आरोपी ने महिला के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया. मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील कृष्णा नगर पहाड़ी का है. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दअरसल, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील स्थित कृष्णा नगर पहाड़ी पर रहने वाले रवि जाटव आज सुबह 11 बजे काम पर निकला था. घर पर उनकी पत्नी सीतू जाटव अकेली थी और देवर आकाश जाटव पड़ोस में था. इसी दौरान पड़ोसी जगदीप सिंह सीतू को अकेला देखकर घर में घुस गया. उसने सीतू पर गोली चला दी. सीने में गोली लगते ही सीतू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. गोलियों की आवाज सुनकर देवर आकाश उसे बचाने दौड़ा तो आरोपी ने उस पर भी फायर कर दिया. गोली आकाश के हाथ में लगी और वह भी घायल हो गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया.

दोनों करते थे एक दूसरे से बातचीत
घायल महिला के पति रवि जाटव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला जगदीप सिंह से उसकी पत्नी की पहले बातचीत होती थी. करीब एक साल पहले उन्होंने मोबाइल के जरिए दोनों को बात करते पकड़ लिया था. इसके बाद उन्होंने पत्नी को समझाया और सीतू ने जगदीप से बातचीत बंद कर दी. इसी बात से जगदीप बौखलाया हुआ था. पिछले एक साल से वह बार-बार सीतू पर बात करने का दबाव बना रहा था. इस विवाद को लेकर मोहल्ले में पंचायत भी बैठी थी. लेकिन उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की थी. रवि का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि आरोपी इतनी बड़ी वारदात कर देगा.

पुलिस कर रही पूछताछ
घायल महिला सीतू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया. घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments