Last Updated:
गुजरात के पाटन में 5,000 रुपये के कर्ज और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर सूदखोर बाबूभाई रावल ने बेबस विधवा पिंकीबेन पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. इलाज के दौरान पीड़िता की दर्दनाक मौत हो गई जिससे उनके दो बच्चे अनाथ हो गए. वारदात में आरोपी भी 40% झुलस गया. पुलिस ने मृतका का डाइंग डिक्लेरेशन दर्ज कर आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गुजरात के पाटन शहर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक सूदखोर ने सिर्फ 5 हजार रुपये के मामूली कर्ज और शारीरिक संबंध बनाने के घिनौने प्रस्ताव को ठुकराने पर एक बेबस विधवा महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. न्यूज 18 गुजराती की रिपोर्ट के अनुसार गंभीर रूप से झुलसी 35 वर्षीय पिंकीबेन पटनी की धारपुर सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान तड़प-तड़पकर मौत हो गई. उनके दो मासूम बच्चे अब पूरी तरह अनाथ हो चुके हैं. मरते-मरते ही महिला ने इस युवक को बुरा सबक सिखाया. जब आग की लपटों से घिरी महिला जान बचाने के लिए चीखते हुए सड़क पर भागी तो उसने आरोपी को भी इसकी चपेट में ले लिया. इस घटना में आरोपी खुद 40 फीसदी तक झुलस गया. पुलिस ने महिला की मौत से पहले उसका बयान दर्ज कर आरोपी सूदखोर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पाटन कांड से जुड़ी 5 मुख्य बातें
• ठुकराया गंदा प्रस्ताव: सूदखोर बाबूभाई रावल ने महज 5,000 रुपये के मामूली कर्ज की वसूली और शारीरिक संबंध बनाने के घिनौने प्रस्ताव को ठुकराने पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया.
• बेबस विधवा पर हैवानियत: पति की मौत के बाद सब्जी का ठेला लगाकर बच्चों को पालने वाली 35 वर्षीय पिंकीबेन पटनी को आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर सरेआम जिंदा जला दिया.
• इलाज के दौरान मौत: आग की लपटों से घिरी महिला जान बचाने के लिए सड़क पर भागी, उन्हें गंभीर हालत में धारपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
• आरोपी भी झुलसा: महिला को आग लगाने और खुद को बचाने की जद्दोजहद के दौरान आरोपी बाबूभाई रावल भी इस घटना में 40 फीसदी तक झुलस गया, जिसका पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है.
• कानूनी कार्रवाई: पाटन पुलिस ने महिला की मौत से पहले उनका मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का संगीन मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सवाल जवाब
पाटन के खालकापुरा में सूदखोर बाबूभाई रावल ने किस शर्मनाक शर्त को न मानने पर महिला को आग के हवाले किया?
मृतका पिंकीबेन पटनी अपने पति की हादसे में मौत के बाद सब्जी का ठेला लगाकर अपने बच्चों का पेट पालती थीं. आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने स्थानीय सूदखोर बाबूभाई रावल से 5,000 रुपये उधार लिए थे. जब बाबूभाई ने पैसे वापस मांगे तो पिंकीबेन ने महज एक-दो दिन की मोहलत मांगी. आरोप है कि बाबूभाई ने समय देने के बदले पिंकीबेन के सामने शारीरिक संबंध बनाने की घिनौनी शर्त रख दी. जब स्वाभिमानी महिला ने इस गंदी मांग को सिरे से ठुकरा दिया तो आगबबूला होकर आरोपी बाबूभाई पेट्रोल लेकर आया और पिंकीबेन के ऊपर छिड़ककर उन्हें सरेआम जिंदा जला दिया.
वारदात के वक्त मौके पर क्या हालात बने और पुलिस ने आरोपी पर अब तक क्या सख्त एक्शन लिया है?
पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने के बाद पिंकीबेन बुरी तरह जलते हुए अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भागने लगीं. इस दौरान खुद को बचाने की जद्दोजहद में आरोपी बाबूभाई रावल भी 40 फीसदी तक झुलस गया. अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरकार पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने कानूनन बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मौत से ठीक पहले महिला का मजिस्ट्रेट के सामने मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कर लिया है जो इस केस में आरोपी को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में सबसे बड़ा सबूत बनेगा. पाटन पुलिस ने आरोपी बाबूभाई रावल के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल पुलिस निगरानी में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
About the Author

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…और पढ़ें



