Homeटेक्नोलॉजीपटियाला में निहंगों ने महिला को पीटा, VIDEO: बालों से घसीटकर...

पटियाला में निहंगों ने महिला को पीटा, VIDEO: बालों से घसीटकर बाहर लाए, सामान बाहर फेंका; घर का कब्जा दिलाने आए थे – Patiala News




पटियाला में निहंगों ने एक महिला की सरेआम पिटाई की। निहंग महिला को बालों से घसीटकर अंदर से गली में लाए और फिर उसके साथ मारपीट की। महिला निहंगों के साथ लड़ती रही। निहंग महिला को जिस डंडे से पीट रहे थे उसने वो डंडा पकड़ दिया। महिला इतनी दिलेरी से लड़ी कि तीन चार निहंग मिलकर भी उससे डंडा नहीं छुड़ा पाए। निहंग सिंह घर में घुसे और उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। उनका कुछ सामान बाहर निकाल दिया। निहंग उनकी अलमारी लेकर गली में आए और उसको लेकर विवाद और बढ़ गया। यह सारी घटना आसपास के लोगों ने मोबाइल में कैद की और साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और निहंगों को वहां से लौटाया। घटना पटियाला के सनौर हलके के संत हजारा सिंह नगर की है। जहां निहंग सिंह घर का कब्जा दिलाने पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष के बयान लेकर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। निहंगों ने महिला व परिवार के साथ क्यों की मारपीट जानिए… प्रॉपर्टी विवाद में निहंगों को बुलाकर करवाया हमला
थाना सनौर के एडीशनल एसएचओ हरजिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक परिवार पर प्रॉपर्टी को लेकर निहंगों ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने निहंगों को समझा बुझाकर भेजा। उन्होंने कहा कि महिला सुरजीत कौर व रविंदर के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर देंगे। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने रविंदर और उसकी मां से 43 लाख रुपए में मकान का सौदा किया और 35 लाख रुपए बयाना लिया। उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मामला कोर्ट में है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments