Homeटेक्नोलॉजीओडिशा में रथ यात्रा के बीच भारी बारिश का अलर्ट: असम...

ओडिशा में रथ यात्रा के बीच भारी बारिश का अलर्ट: असम के 99 गांव बाढ़ की चपेट में, अरुणाचल में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित


  • Hindi News
  • National
  • Assam Arunachal Flood & Odisha Rath Yatra Heavy Rain Alert | Weather Update

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, आडिशा में जगन्नाथ रथयात्रा से पहले बुधवार को बारिश हुई।

मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में रथ यात्रा के दौरान भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पुरी भी शामिल है। यह चेतावनी बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण जारी की गई है।

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव (लो-प्रेशर) का क्षेत्र और मजबूत होगा तथा अगले दो दिनों में उत्तर की ओर बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल से गुजरेगा।

अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और भारी बारिश से चार जिलों में नुकसान हुआ। राज्य में 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, अब तक 7 लोगों की मौत और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों के 99 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा असर लखीमपुर जिले में है।

सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति…

comp 1 1784132175

देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट…

16july3 1784132207

देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

अयोध्या में तेज बारिश से भक्ति पथ मार्ग में भरा पानी, घुटनों तक पानी में उतरकर मंदिर पहुंचे लोग।

अयोध्या में तेज बारिश से भक्ति पथ मार्ग में भरा पानी, घुटनों तक पानी में उतरकर मंदिर पहुंचे लोग।

नेपाल में भारी बारिश के चलते बिहार की गंडक नदी उफान पर है। बुधवार को गंडक बराज के 36 गेट खोले गए।

नेपाल में भारी बारिश के चलते बिहार की गंडक नदी उफान पर है। बुधवार को गंडक बराज के 36 गेट खोले गए।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान स्थित तीरथगढ़ का वाटरफॉल।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान स्थित तीरथगढ़ का वाटरफॉल।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से झारखंड के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। तस्वीर रांची की है।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से झारखंड के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। तस्वीर रांची की है।

भोपाल में दिन का तापमान बढ़ गया है। लोग भी घरों से बाहर पूरे उपाय के साथ निकल रहे हैं।

भोपाल में दिन का तापमान बढ़ गया है। लोग भी घरों से बाहर पूरे उपाय के साथ निकल रहे हैं।

16july 1784132389

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

17 जुलाई:

  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम ओर त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है।
  • कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तेज गर्मी के साथ यहां मौसम उमस भरा रहेगा।
  • मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

18 जुलाई:

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में तेज गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश, आंधी-बिजली और तूफान का ऑरेंज अलर्ट है।
  • कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।
  • बिहार, झारखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में तेज बारिश होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments