HomeअपराधKerala abduction case: साउंडप्रूफ कमरा, लोहे की जंजीरें और बारूद... प्यार में...

Kerala abduction case: साउंडप्रूफ कमरा, लोहे की जंजीरें और बारूद… प्यार में नाकाम सनकी ने युवती के पिता-भाई की तोड़ी उंगलियां


केरल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सनकी आशिक ने युवती के पूरे परिवार को तबाह करने की साजिश रच डाली. तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला इलाके में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के पिता और भाई का अपहरण कर लिया. इसके बाद दोनों को जंजीरों से बांधकर एक गुप्त ठिकाने पर बेरहमी से पीटा गया. जानकारी मिलते ही पुलिस ने जब बंधक बनाए गए स्थान पर छापेमारी की तो वहां का खौफनाक मंजर देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी सन्न रह गईं.

शादी से इनकार पर खौफनाक बदला
यह सनसनीखेज मामला वर्कला के पास नगरूर इलाके का है. पुलिस के अनुसार, वडासेरिकोनम निवासी अनिल कुमार ने अपनी बेटी की शादी मुख्य आरोपी सुधीश से करने से साफ इनकार कर दिया था. बस इसी बात से बौखलाए सुधीश ने बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर एक बेहद खतरनाक साजिश रची.

आरोपी सुधीश ने सबसे पहले अनिल कुमार को नौकरी दिलाने का झांसा देकर जाल में फंसाया. उसने अनिल को एक सुनसान इलाके में स्थित निर्माणाधीन मकान में बुलाया. अनिल कुमार जैसे ही वहां पहुंचे, सुधीश और उसके साथियों ने हथियार के दम पर उनका अपहरण कर लिया.

जंजीरों से बांधा, प्लायर से तोड़ी उंगलियां
अपहरणकर्ताओं ने अनिल कुमार को एक साउंडप्रूफ कमरे में ले जाकर लोहे की भारी जंजीरों से जकड़ दिया. इसके बाद उनके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं. अनिल को बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने उनके बेटे अचु को चाकू की नोक पर उसी गुप्त ठिकाने पर बुला लिया.

वहां दोनों बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा गया. आरोपियों ने अचु पर हेलमेट से ताबड़तोड़ वार किए और प्लायर (पलास) से दबाकर उसकी उंगलियों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस बर्बर हमले में पिता अनिल कुमार का हाथ भी टूट गया. आरोपियों ने धमकी दी कि अगर युवती की शादी सुधीश से नहीं कराई गई तो वे पूरे परिवार के शरीर पर बारूद बांधकर उन्हें लाइव बम से उड़ा देंगे.

सवाल-जवाब
पुलिस को इस खौफनाक साजिश की भनक कैसे लगी?

जंजीरों में जकड़े होने के बावजूद अनिल कुमार का बेटा अचु किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रहा. उसने सीधे नगरूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मौके पर धावा बोलकर अनिल कुमार को छुड़ाया.

पुलिस की छापेमारी में क्या बरामद हुआ है?

जिस निर्माणाधीन मकान में बाप-बेटे को बंधक बनाया गया था, वहां तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में देसी बम, एक आग्नेयास्त्र (कट्टा), लोहे की जंजीरें और कई अन्य घातक हथियार बरामद हुए हैं. इससे साफ है कि आरोपी किसी बड़ी आतंकी जैसी वारदात की तैयारी में थे.

क्या पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है?

मुख्य आरोपी सुधीश, उसके साथी शमनाद समेत पांचों आरोपी फिलहाल फरार हैं. पुलिस की संयुक्त टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं, आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments