Homeटेक्नोलॉजीधीरेंद्र शास्त्री का मौलाना जर्जिस अंसारी पर पलटवार: बोले- घर वापसी...

धीरेंद्र शास्त्री का मौलाना जर्जिस अंसारी पर पलटवार: बोले- घर वापसी कर लो; शमशाबाद की हनुमत कथा में दिया जवाब – khajuraho News




बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हैदराबाद में चल रही हनुमत कथा के दौरान मौलाना जर्जिस अंसारी के भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अंसारी को ‘घर वापसी’ की सलाह देते हुए कहा कि दोबारा ऐसा बयान दिया तो उनके दरवाजे पर भगवद्गीता का पाठ करेंगे। शास्त्री ने यह भी कहा कि हर धर्म को अपनी आस्था तक सीमित रहना चाहिए और दूसरे धर्म की मान्यताओं पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा तेलंगाना के शमशाबाद में 17 जुलाई से शुरू हुई है, जो 19 जुलाई तक चलेगी। ‘भगवान कृष्ण नमाज पढ़ते थे’- मौलाना धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मौलाना जर्जिस अंसारी ने बयान दिया था कि भगवान कृष्ण नमाज पढ़ते थे। इसी बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे उन्हें दुख पहुंचा है। ‘अंसारी जी, घर वापसी कर लो’- धीरेंद्र शास्त्री शास्त्री ने शुक्रवार शाम कथा के पहले दिन मंच से मौलाना के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- अंसारी जी, घर वापसी कर लो। यही सही मौका है। लौटकर ऐसी बात मत कहना, वरना तुम्हारे दरवाजे पर भगवद्गीता का पाठ करेंगे। भगवान कृष्ण नमाज नहीं पढ़ते थे। आपका मजहब है, आप अपनी इबादत करें। हमारी पूजा-पद्धति में छेड़छाड़ मत करें और गलत बयान मत दें। उन्होंने आगे कहा कि भारत में जन्म लेने वाले सभी लोगों की सांस्कृतिक जड़ें एक हैं। अपने संबोधन में उन्होंने फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ का उदाहरण देते हुए भी अपनी बात रखी और कहा कि अलग-अलग आस्था रखने के बावजूद लोगों की सांस्कृतिक विरासत एक है। अपने भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि यदि उनके नाम का उल्लेख कर दोबारा ऐसा बयान दिया गया तो वे गीता पाठ करेंगे। दरअसल मौलाना जर्जिस अंसारी का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें भगवान कृष्ण को लेकर टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसी बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments