Homeअपराधपति नहीं चुका पाया ट्रैक्टर का किराया तो हैवानों ने खेत में...

पति नहीं चुका पाया ट्रैक्टर का किराया तो हैवानों ने खेत में जाकर पत्नी का गैंगरेप कर दिया


होमताजा खबरक्राइम

पति नहीं चुका पाया ट्रैक्टर का किराया तो हैवानों ने पत्नी का गैंगरेप कर दिया

Last Updated:

महाराष्ट्र में गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जलगांव जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति द्वारा ट्रैक्टर का किराया समय पर नहीं चुका पाने पर चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

Zoom

सांकेतिक तस्वीर

नासिक: महाराष्ट्र के जलगांव में गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जलगांव के फत्तेपुर गांव में एक महिला का गैंगरेप हुआ है. उसके पति ने ट्रैक्टर का किराया नहीं चुकाया था. इसके चलते हैवानों ने उसकी पत्नी का गैंगरेप कर लिया. दरअसल, एक 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने के आरोप में गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह घटना महिला के पति द्वारा ट्रैक्टर का किराया समय पर न चुका पाने के कारण हुई.

टीओआई की रिपोर्ट के मुतातिबक, पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है. इशिकायत में कहा गया है कि महिला के पति ने खेती के लिए कुछ महीने पहले एक परिचित से ट्रैक्टर किराए पर लिया था. कुछ हफ्ते पहले उस परिचित ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में किराया बढ़कर 1 लाख रुपये हो गया है. इसके बाद उसने ट्रैक्टर का किराया तुरंत चुकाने को कहा.

जब ट्रैक्टर का बकाया रेंट नहीं चुकाया गया तो तो ट्रैक्टर मालिक उनके खेत पर पहुंचा और कथित तौर पर महिला को कुछ खाने को दिया. इसे खाने के बाद उसे बेचैनी महसूस होने लगी. महिला का आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर मालिक ने तीन अन्य लोगों को खेत पर बुलाया और उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया. उस समय उसका पति बाहर गया हुआ था.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना कुछ सप्ताह पहले हुई थी, लेकिन आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. इसी डर की वजह से उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई. बाद में हिम्मत जुटाकर महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments