Agency:एजेंसियां
Last Updated:
महाराष्ट्र के नासिक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 26 साल के युवक ने अपनी 20 साल की लिव-इन पार्टनर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इसके कुछ घंटों बाद आरोपी का शव भी एक पेड़ से लटका मिला. पुलिस के मुताबिक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था. इसी वजह से गुस्साए बॉयफ्रेंड ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
नासिक: शादी से मना किया तो सनकी प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट. (सांकेतिक तस्वीर : AI)
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक के इंदिरानगर इलाके में एक सनकी आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी. 26 साल के साहिल लवारे ने 20 साल की वैष्णवी पर चाकुओं से कई वार किए. उसने मंदिर के पास सरेआम अपनी गर्लफ्रेंड का गला रेत दिया. इस वारदात के बाद इलाके में भारी सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक यह दोनों पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. शुक्रवार रात को वैष्णवी ने साहिल से शादी करने से साफ इनकार कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर साहिल ने खौफनाक कदम उठाया. घटना के कुछ ही घंटे बाद आरोपी साहिल का शव भी बरामद हो गया. उसका शव इंदिरानगर के एक जॉगिंग ट्रैक के पास पेड़ से लटका मिला. पुलिस इस मामले को हत्या और सुसाइड के एंगल से देख रही है.
शादी से इनकार करने पर कातिल कैसे बना बॉयफ्रेंड?
वैष्णवी नासिक में एक स्टूडेंट थी और यहां पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती थी. पुलिस की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. शुक्रवार शाम को साहिल और वैष्णवी की मुलाकात हुई थी. दोनों के बीच शादी की बात को लेकर भारी विवाद हुआ. वैष्णवी ने साहिल के साथ सात फेरे लेने से मना कर दिया था. इस बात ने साहिल को अंदर तक झकझोर दिया और वह कातिल बन गया. उसने रात के अंधेरे में वैष्णवी पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया.
चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो मौके पर क्या दिखा?
साहिल ने जब वैष्णवी पर चाकुओं से हमला किया तो वह जोर-जोर से चीखने लगी. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके की तरफ दौड़े. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और आरोपी वहां से भाग निकला था. वैष्णवी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी. उसे समय पर कोई मेडिकल हेल्प नहीं मिल पाई. ज्यादा खून बहने की वजह से उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. पुलिस टीम तुरंत क्राइम स्पॉट पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
नासिक में रूह कंपाने वाली वारदात: पीजी में रहने वाली छात्रा को सरेआम चाकुओं से गोदा, कातिल भी मिला मुर्दा. (AI Photo)
About the Author

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



