Homeटेक्नोलॉजीअहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत: 15...

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत: 15 घायल; RAF का कैंप पास था; धमाका सुनते ही रेस्क्यू के लिए पहुंचे जवान


अहमदाबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे।

अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और करीब 15 घायल हो गए।

हादसा रामोल से गतराड जाने वाले रास्ते पर महमूदपुरा टैलेंट के पास हुआ। यहां पास में ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का कैंप है। धमाके की आवाज सुनते ही RAF जवान तुरंत घटनास्थल पहुंचे और लोगों का रेस्क्यू किया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी।

धमाके की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे।

हादसे की तस्वीरें:

रेस्क्यू में आसपास के लोगों ने भी मदद की। घायलों को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले गए।

रेस्क्यू में आसपास के लोगों ने भी मदद की। घायलों को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले गए।

RAF के जवानों ने मौके पर पहुंचकर झुलसे लोगों की मदद की।

RAF के जवानों ने मौके पर पहुंचकर झुलसे लोगों की मदद की।

हादसे में झुलसे लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में झुलसे लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

धमाका इतना तेज था कि इसे 5 किलोमीटर दूर तक सुना गया।

धमाका इतना तेज था कि इसे 5 किलोमीटर दूर तक सुना गया।

धमाके के बाद लगी आग से फैक्ट्री का शेड भी जलकर कबाड़ में बदल गया।

धमाके के बाद लगी आग से फैक्ट्री का शेड भी जलकर कबाड़ में बदल गया।

फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका था

इलाके के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जयपाल सिंह राठौड़ के अनुसार, रामोल-गटराड रोड पर खुले मैदान में मेहुल डोडिया नाम का व्यक्ति पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका था, इसके बावजूद वहां पटाखे बनाए जा रहे थे।

—————————————– ये खबर भी पढ़े:

जयपुर- पटाखा फैक्ट्री में आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध फैक्ट्री

जयपुर।

cover 5 1780993898

जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में एक बच्चे, दो भाइयों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

पटाखा फैक्ट्री मकान नंबर- 88 करीम नगर-बी में रिहायशी इलाके में चल रही थी। मकान याकूब पुत्र नजीर खान निवासी- राक्ष्या की ढाणी खोह नागोरियान का है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments