HomeअपराधDowry Murder Case: 'न दिल्ली लौटे, न एक जगह टिके...' महिला को...

Dowry Murder Case: ‘न दिल्ली लौटे, न एक जगह टिके…’ महिला को मारकर सास-देवर हो गए थे फरार, अब 7 साल बाद गिरफ्तार


Last Updated:

Delhi Dowry Murder: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में दहेज हत्या के मामले में 2018 से फरार चल रहे महिला की सास और देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. क्राइम ब्रांच ने दिल्ली और हरियाणा में एक साथ कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को पकड़ा. जमानत खारिज होने के बाद दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे. हालांकि गुप्त सूचना के आधार पर सात साल बाद पुलिस उन्हें पकड़ने में सफल रही.

Zoom

2018 से फरार चल रहे महिला की सास और देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तरी दिल्ली में दहेज के लिए एक महिला की कथित हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में साल 2018 से फरार चल रहे महिला की सास और देवर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले करीब सात साल से लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कंचन (52) और जतिन (31) के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में हत्या, दहेज हत्या और महिला के साथ क्रूरता से जुड़े गंभीर आरोपों में मामला दर्ज था.

यह मामला जनवरी 2018 का है, जब एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. शुरुआत में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A (क्रूरता), 304B (दहेज हत्या) और 34 (साझा इरादा) के तहत केस दर्ज किया था.

मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया था कि महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी. परिवार के आरोपों के बाद मामले में हत्या की धारा 302 भी जोड़ दी गई. जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसकी सास कंचन और देवर जतिन फरार हो गए थे.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की कोशिश की थी, लेकिन अदालत से राहत नहीं मिली. इसके बाद दोनों फरार हो गए. बाद में अदालत ने दोनों को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था. पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और उनके संभावित ठिकानों पर कई बार छापेमारी भी की गई, लेकिन हर बार आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल रहे.

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने रहने के ठिकाने लगातार बदले. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के इब्राहिमपुर गांव, केशव नगर की रहने वाली कंचन हरियाणा के यमुनानगर में छिपकर रह रही थी, जबकि जतिन उत्तराखंड के देहरादून में रहने लगा था. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी कई वर्षों तक अपने पैतृक घर नहीं लौटे और अलग-अलग जगहों पर रहकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करते रहे.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 15 जुलाई को टीम को सूचना मिली कि कंचन हरियाणा के यमुनानगर में मौजूद है. तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना से इसकी पुष्टि की गई. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जतिन किसी काम से दिल्ली आया हुआ है. इसके बाद पुलिस ने एक साथ दो जगहों पर कार्रवाई की योजना बनाई. विशेष टीम ने हरियाणा के यमुनानगर और दिल्ली के ओखला इलाके में एक साथ छापेमारी की. पुलिस ने कंचन को यमुनानगर स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया, जबकि जतिन को दिल्ली के ओखला इलाके से पकड़ा गया.

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments