Homeटेक्नोलॉजीपंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग की पिटाई का VIDEO: बुड्‌ढा...

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग की पिटाई का VIDEO: बुड्‌ढा दल के निहंगों ने कहा- वाहेगुरू बोल; डंडे पड़े तो जसदीप बोला- हाय बाबा जी – Amritsar News


दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो जारी किया है। जिसमें निहंग जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधकर डंडों से पीटा जा रहा है।

पंजाब में अश्लील फोटो सामने आने और हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए गए बयानों के बाद निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई का बुड्ढा दल ने दूसरा वीडियो जारी किया है। नए वीडियो में जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधकर निहंग डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।

.

हर डंडा पड़ने पर उनसे वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह का जयकारा लगवाया जा रहा है। इस दौरान जसदीप दर्द से हाय बाबा जी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। उनके सिर, पीठ और पैरों पर लगातार डंडे मारे गए।

यह वीडियो बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने दावा किया कि पहले सुनाई गई सजा के दौरान जसदीप बीच में ही वहां से भाग गए थे और उन्हें अब तक किसी तरह की माफी नहीं दी गई थी।

जसदीप सिंह को निहंग डंडे मारते हुए।

जसदीप ने क्या कहा, क्या पाबंदी रहेगी, 2 पॉइंट में पढ़िए

  • अगले आदेश तक निहंग बाणा नहीं पहन सकेंगे: बुड्ढा दल के अनुसार, इस धार्मिक दंड के बाद निहंग जसदीप सिंह तब तक निहंगों का बाणा धारण नहीं कर सकेंगे, जब तक बड़े बाबाओं की ओर से आगे का आदेश जारी नहीं किया जाता। वहीं, सजा के दौरान जसदीप सिंह ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब वह अपनी सजा बीच में छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।
  • जसदीप बोले- अब पंथ का हर आदेश मानूंगा: जसदीप ने कहा- अगर मैं अब यहां से भागता हूं या किसी कारणवश पंथ के आदेशों का पालन नहीं करता हूं, तो मेरे साथ जो भी होगा, उसके लिए पंथ जिम्मेदार नहीं होगा। मैं अब बड़े बाबा के आदेश के अनुसार ही चलूंगा और जैसा वे कहेंगे, वैसा ही करूंगा।
quote image 12 1784471087

पॉडकास्ट के बाद जसदीप को दोबारा मिली सजा मान सिंह ने कहा कि अभी जसदीप को माफी नहीं दी गई थी, बल्कि कहा गया था की वह पंथ में रहकर अभी सेवा करें। पॉडकास्ट करने वाले व्यक्ति को यह पता होना चाहिए इनकी औकात क्या है। एक पॉडकास्ट और एक कुकर्म, इन दोनों की सजा दी गई है।

वहीं, दूसरे निहंग ने कहा कि जसदीप को पहले भी सजा लग चुकी थी। लेकिन अब पॉडकास्ट करने के कारण दोबारा सजा दी गई है। सजा के तौर पर वह बर्तन साफ करने की सेवा करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो फरले दिए जाते हैं, वे ऐसे व्यक्ति को दिए जाने चाहिए, जिसने पंथ के लिए कोई सेवा की हो। केवल पैसे कमाने के लिए किसी को भी इस तरह फरले नहीं दिए जाने चाहिए। दरअसल, पॉडकास्ट में जसदीप ने कहा था कि उन्हें बुड्‌ढा दल ने माफ कर दिया है।

निहंग विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो जारी किया था। - फाइल फोटो

निहंग विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो जारी किया था। – फाइल फोटो

पूरा मामला क्या, 2 पॉइंट में समझिए…

  • अश्लील तस्वीर शेयर की: इस विवाद की शुरुआत निहंग विक्की थॉमस के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें निहंग जसदीप सिंह किसी दूसरे निहंग के साथ नजर आ रहे हैं। जसदीप उस निहंग सिंह के साथ हमबिस्तर हैं। वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं।
  • निहंग ने गलती भी मानी: वीडियो में ही थॉमस ने इन तस्वीरों को कन्फर्म कराने के लिए जसदीप सिंह को की गई वीडियो कॉल को भी शामिल किया। इस वीडियो कॉल में जसदीप ने माना कि ये फोटो उन्हीं के हैं, लेकिन उस समय वह नशे में थे।

सिख प्रचारक और निहंग आमने-सामने हुए अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए। परवाना ने कहा कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। वह जहां भी मिलेगा, वहीं जवाब दिया जाएगा। उन्होंने विक्की पर किन्नर से शादी करके उसे छोड़ने और शराब की बोतल रखकर केक काटने का आरोप लगाया।

इस पर विक्की ने पलटवार किया। विक्की ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित किया जाए। उन्होंने परवाना को चुनौती दी कि अगर दम है तो वह उनसे दिल्ली में मिले। विक्की ने कहा- दिल्ली आ, केवल मैं और तू मिलते हैं। तुझे नंगा करके मारूंगा।

fb7ddc1f 51fc 4d11 b001 1dd3ddd7fe49 1784435538
vd2u58 1784432390

————-

ये खबर भी पढ़ें…

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांधा, डंडों से पिटवाया

whatsappvideo2026 07 19at82512am1 ezgifcom resize 1784471248

निहंग जसदीप सिंह को उनके अश्लील फोटो सामने आने के बाद धार्मिक सजा दी गई है। बुड्ढा दल ने निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इसके तहत जसदीप सिंह को संगल (जंजीरों) से बांधा गया और दंड स्वरूप डंडों से मार भी लगाई गई। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments