Homeटेक्नोलॉजीपीएम बोले- 28 साल के युवा इतिहास रच रहे: 56 साल...

पीएम बोले- 28 साल के युवा इतिहास रच रहे: 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा, पीछे खड़े रिजिजू हंसे; राहुल पर तंज




पीएम मोदी ने मानसून सत्र के पहले दिन मीडिया ब्रीफिंग में राहुल गांधी की उम्र को लेकर तंज कसा। पीएम भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में भेजने वाली कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का जिक्र कर रहे थे। मोदी ने कहा- देश के युवा आज इतिहास रच रहे हैं। नए-नए स्टार्टअप अंतरिक्ष तक पहुंचे हैं। मुझे बताया गया कि स्काईरूट कंपनी की जिस टीम ने यह कारनामा कर दिखाया है। उनकी औसत उम्र 28 साल है। हालांकि मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा। पीएम का इतना कहते ही पीछे खड़े संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू हंसने लगे। पीएम ने राहुल का नाम लिए बिना तंज कसा। दरअसल राहुल की उम्र 56 साल ही है। राहुल गांधी की युवा नेता की छवि, 6 वजहें… युवा राजनीति से शुरुआत: राहुल गांधी ने राजनीति में कम उम्र (2004) में प्रवेश किया और शुरुआत से ही उन्हें नई पीढ़ी के प्रतिनिधि के रूप में प्रस्तुत किया गया।
युवा कांग्रेस पर फोकस: उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) और एनएसयूआई (NSUI) में संगठनात्मक चुनाव और आंतरिक सुधार जैसे कदमों पर जोर दिया।
युवा मुद्दों को प्रमुखता: रोजगार, शिक्षा, पेपर लीक, स्टार्टअप, कौशल विकास, परीक्षा प्रणाली और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं।
युवाओं से सीधा संवाद: भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों और छात्र-युवा संवादों के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं से संपर्क बनाया।
सोशल मीडिया और आधुनिक प्रचार शैली: पारंपरिक राजनीति के साथ सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का व्यापक उपयोग कर युवा मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की।
पारंपरिक छवि से अलग पहनावा: टी-शर्ट, ट्रैकिंग, बाइकिंग, फिटनेस और युवाओं के बीच सहज संवाद जैसी छवि ने भी उन्हें युवा नेता के रूप में स्थापित करने में भूमिका निभाई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments