अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में पंजाब के किसान इकट्ठे हुए हैं। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर बंद कर दिया है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेड्स लगाने के साथ जेसीबी मशीनें भी तैनात की गई हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। किसान नेता तेजबीर सिंह ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। हरियाणा वाले किसान जैसे कि पिहोवा, अंबाला, कुरुक्षेत्र वाले दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। पंजाब वाले शंभू बॉर्डर पर आएंगे। उन्होंने कहा कि खनौरी वाला रास्ता भी बंद है। अंबाला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। दिल्ली से अंबाला होते हुए पंजाब जाने वाले वाहन अंबाला छावनी, लालड़ू, डेरा बस्सी और जीरकपुर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं पंजाब से अंबाला होकर दिल्ली जाने वाले वाहन राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी, जीरकपुर या अंबाला छावनी के वैकल्पिक रास्तों से यात्रा कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की है। शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों और बैरिकेडिंग की PHOTOS… किसानों के दिल्ली कूच के पल-पल अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील: भारी संख्या में जमा हुए किसान; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया – Chandigarh News
RELATED ARTICLES



