Last Updated:
बालाघाट जिले की बैहर थाना पुलिस ने ग्राम खोलवा में हुई करीब 5 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.90 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि चोरी गए जेवरों की तलाश जारी है.
तंत्र-मंत्र और वशीकरण के झांसे में आकर चोरी करने वाली गैंग बेनकाब
बालाघाट. जिले की बैहर थाना पुलिस ने ग्राम खोलवा में हुई करीब 5 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 1.90 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि चोरी गए जेवरातों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है. गैंग में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कथित तांत्रिक भी शामिल थे. तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के जरिए घरवालों को गहरी नींद में रखने का दावा किया था, जिसके झांसे में आकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया.
घटना 10 जुलाई की है, जब खोलवा निवासी कमलेश राहंगडाले के घर में चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अलमारी से नकदी, दो मोबाइल और जेवरात समेत करीब 5 लाख रुपये का माल पार कर दिया. हैरानी की बात यह रही कि जिस कमरे में वारदात हुई, वहां परिवार के 6 सदस्य सो रहे थे, लेकिन किसी को आहट तक नहीं हुई.
पुलिस जांच, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से जब पुलिस ने संदिग्ध महिला शांति तेकाम को हिरासत में लिया, तब इस हाई-टेक और अंधविश्वासी गिरोह का खुलासा हुआ. फरियादी का पूर्व ड्राइवर सुखदेव मेरावी था, जिसने गैंग को घर में बड़ी नकदी होने की खबर दी थी. गिरोह में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पंकज रावडे और कथित तांत्रिक जितेंद्र बिजेवार भी शामिल थे. तांत्रिक जितेंद्र ने दावा किया कि वह नींबू-नारियल और तंत्र-मंत्र के जरिए सो रहे लोगों को वश में कर देगा ताकि कोई जाग न सके. इसी झांसे में आकर पूरी गैंग चोरी करने पहुंच गई.
11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने चालक, तांत्रिक, महिला और इन्फ्लुएंसर समेत सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इनमें से 5 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि जेवरातों की बरामदगी की जा सके. पुलिस ने जनता से अपील की है कि तंत्र-मंत्र या वशीकरण जैसी कोई चीज नहीं होती. लोग ऐसे अंधविश्वास और ढोंगियों के बहकावे में न आएं और अपराध के रास्ते से दूर रहें.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



