HomeअपराधBengaluru Triple Murder Case Twist : केनेथ ने AI को ही बना...

Bengaluru Triple Murder Case Twist : केनेथ ने AI को ही बना दिया घनचक्कर, सीख लिए हत्या के पाठ, बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में नया ट्विस्ट


Last Updated:

Bengaluru Triple Murder Case: बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच के मुताबिक मुख्य आरोपी केनेथ ने वारदात से पहले गूगल के AI चैटबॉट Gemini की मदद से हत्या और हमला करने के तरीकों की जानकारी जुटाई थी. पुलिस का दावा है कि उसने सीधे सवाल पूछने के बजाय घुमा-फिराकर जानकारी हासिल की. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने क्लाउड किचन के लिए खरीदी गई लोहे की भट्ठी का इस्तेमाल शव ठिकाने लगाने के लिए करने की योजना बनाई थी. पुलिस का मानना है कि पूरी वारदात पहले से सुनियोजित थी और इसके पीछे आर्थिक लाभ प्रमुख मकसद था.

Zoom

केनेथ ने एआई चैटबॉट Gemini से हत्या की योजना बनाने और सबूत मिटाने के तरीके तलाशे थे.

Bengaluru Triple Murder Case: बेंगलुरु के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस केस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है. जांच एजेंसियों का दावा है कि मुख्य आरोपी केनेथ ने वारदात को अंजाम देने से पहले गूगल के एआई चैटबॉट Gemini की मदद से हत्या की योजना बनाने और सबूत मिटाने के तरीके तलाशे थे.

जून में केआर पुरम इलाके के एक अपार्टमेंट में 55 वर्षीय व्यक्ति, उनकी 48 वर्षीय पत्नी और 20 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. शुरुआती जांच में मृत दंपति की बड़ी बेटी श्वेता और उसके लिव-इन पार्टनर केनेथ पर शक गया. दोनों वारदात के बाद फरार हो गए थे, लेकिन बाद में पुडुचेरी से गिरफ्तार कर लिए गए.

AI को बना दिया घनचक्कर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केनेथ ने AI से कभी सीधे यह नहीं पूछा कि ‘हत्या कैसे करें’ या ‘लाश कैसे ठिकाने लगाएं’. इसके बजाय उसने ऐसे सवाल पूछे जिनसे उसे अप्रत्यक्ष रूप से जानकारी मिल सके. उदाहरण के तौर पर उसने पूछा कि अगर घर में चोर घुस आएं तो उनसे कैसे निपटा जाए, कौन-कौन से हथियार इस्तेमाल किए जा सकते हैं और किसी घुसपैठिये पर हमला करने का सबसे प्रभावी तरीका क्या हो सकता है.

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने किसी व्यक्ति को पहले असहाय बनाने और फिर चाकू से हमला करने से जुड़ी जानकारियां भी AI के जरिए जुटाने की कोशिश की.

भट्ठी में शवों को ठिकाने लगाने का था प्लान

पुलिस के अनुसार केनेथ ने क्लाउड किचन शुरू करने के लिए पहले एक लोहे की भट्ठी खरीदी थी. बाद में उसने कथित तौर पर उसी भट्ठी का इस्तेमाल शवों को ठिकाने लगाने के लिए करने की योजना बनाई. हालांकि बाद में उसे एहसास हुआ कि यह तरीका व्यवहारिक नहीं है और उसने यह योजना छोड़ दी.

पहले से रची गई थी पूरी साजिश

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हत्या अचानक नहीं बल्कि पूरी तैयारी के साथ की गई थी. पुलिस का दावा है कि केनेथ लंबे समय से इस वारदात की योजना बना रहा था. जांच में यह भी सामने आया कि उसने कई बार श्वेता के सामने ऐसी बातें की थीं, लेकिन श्वेता को लगा कि वह मजाक कर रहा है और वह इन्हें गंभीरता से नहीं ले सकी.

पैसों को लेकर था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक इस ट्रिपल मर्डर के पीछे आर्थिक कारण प्रमुख थे. जांच एजेंसियों का दावा है कि केनेथ को लगता था कि यदि श्वेता के माता-पिता नहीं रहेंगे तो उससे पैसों की मांग बंद हो जाएगी. साथ ही श्वेता भी परिवार के आर्थिक दबाव से मुक्त हो जाएगी. इसी सोच के चलते उसने कथित तौर पर पूरी साजिश रची.

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments