Homeट्रैवल24Km दूर श्रीलंका, फिर भी नहीं जा सकते पैदल, देखें भारत का...

24Km दूर श्रीलंका, फिर भी नहीं जा सकते पैदल, देखें भारत का आखिरी छोर की तस्वीर


Last Updated:

India and Sri Lanka Distance: श्रीलंका भारत के इतिहास का अहम हिस्सा रहा है. आज भी लोग इसे रावण के साम्राज्य के रूप में देखते हैं. हर साल हजारों भारतीय घंटों ट्रैवल करके यहां रावण की लंका देखने भी पहुंचते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत का एक हिस्सा ऐसा है, जहां से श्रीलंका सिर्फ 24KM दूर है? नहीं, तो चलिए इस लेख में जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारत के अपनी संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई जगहें हैं जो अपने अनोखे आकर्षण के कारण पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं. इन्हीं में से एक है तमिलनाडु का रामेश्वरम, जो धार्मिक महत्व के साथ-साथ अपनी खास भौगोलिक स्थिति के लिए भी जाना जाता है.

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह भी है जहां से श्रीलंका की दूरी बेहद कम मानी जाती है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. समुद्र के बीच से गुजरता पंबन ब्रिज, खूबसूरत नजारे और धनुषकोडी का शांत वातावरण इस जगह को और भी खास बना देता है. कई लोगों को लगता है कि श्रीलंका जाने के लिए केवल हवाई यात्रा ही विकल्प है, लेकिन रामेश्वरम और धनुषकोडी का इतिहास भारत और श्रीलंका के पुराने संबंधों की दिलचस्प कहानी भी बताता है. आइए जानते हैं इस खास जगह के बारे में विस्तार से.

श्रीलंका से सटा भारतीय राज्य
तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम भारत के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों में से एक है. यहां का रेलवे स्टेशन पंबन द्वीप पर स्थित है और पंबन ब्रिज से जुड़ा हुआ है. समुद्र के ऊपर से गुजरती ट्रेन का दृश्य यात्रियों को एक अलग अनुभव देता है. रामेश्वरम से आगे धनुषकोडी नाम की जगह है, जिसे भारत के अंतिम छोरों में से एक माना जाता है. धनुषकोडी और श्रीलंका के तलाईमन्नार के बीच समुद्री दूरी लगभग 24 से 30 किलोमीटर बताई जाती है. यही क्षेत्र राम सेतु या एडम्स ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, यहां से सीधे श्रीलंका जाना संभव नहीं है.

भारत और श्रीलंका के बीच ट्रेन
एक समय भारत और श्रीलंका के बीच ट्रेन और फेरी सेवा चलती थी. लोग धनुषकोडी तक ट्रेन से पहुंचते थे और वहां से फेरी के जरिए श्रीलंका जाते थे. लेकिन 1964 के विनाशकारी चक्रवात के बाद यह सेवा बंद हो गई. धनुषकोडी की खास बात यह है कि यहां एक ओर बंगाल की खाड़ी और दूसरी ओर हिंद महासागर दिखाई देता है.

घूमने वाली जगह
अगर आप रामेश्वरम घूमने जाते हैं तो यहां से आप श्रीलंका देख सकते हैं, साथ ही यहां रामनाथस्वामी मंदिर, पंबन ब्रिज, धनुषकोडी बीच, कोथंडारामस्वामी मंदिर और अरिचल मुनई पॉइंट जैसी जगहों को भी जरूर देखें. हालांकि श्रीलंका करीब है, लेकिन वहां जाने के लिए आज भी पासपोर्ट और वीजा जरूरी है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments